Hindu Baby Names: अपने प्राणों से प्यारे बेटे के लिए यहां से चुनें एक मनमोहक नाम, साथ ही जानें इनका अर्थ

Updated:
विज्ञापन
baby boy names with meaning

baby boy names with meaning

Hindu Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक नाम चुन सकते हैं. इन सभी नामों के अर्थ भी काफी ज्यादा खूबसूरत हैं.

विज्ञापन

Hindu Baby Names: जब हमारे घर पर एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में हमारी जिम्मेदारियां कई तरह से काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इस बच्चे के लिए एक नाम की तलाश करना. कई लोगों को लगता होगा कि बच्चे के लिए एक नाम का चुनाव करना कहां से कठिन है यह तो एक साधारण सा काम है लेकिन, अगर वास्तव में देखा जाए तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है. बच्चे के लिए एक सही नाम का चुनाव करना एक जिम्मेदारियों से भरा हुआ ही काम है. आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके प्राणों से प्यारे इस बेटे के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आये हैं. आप इस लिस्ट में से उसके लिए कोई सा भी एक खूबसूरत नाम चुन सकते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही इनके अर्थ भी जानते हैं.

आपके बेटे के लिए कुछ प्यारे और खूबसूरत नाम

  • अगस्त्या: यह नाम ऋषि अगस्त्या के नाम से प्रेरित है.
  • आधृित: इस नाम का अर्थ होता है आधारित.
  • आद्विक: इस नाम का अर्थ होता है अद्वितीय.
  • अथर्व: यह नाम भगवान गणेश के नाम से प्रेरित है.
  • भार्गव: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव.
  • भुवन: इस नाम का अर्थ होता है दुनिया.
  • भाविन: इस नाम का अर्थ होता है आशीर्वाद.
  • भास्कर: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य.
  • चहल: इस नाम का अर्थ होता है आनंद मनाना.
  • चंदन: इस नाम का अर्थ होता है एक खुशबूदार पेड़.
  • चंद्र: इस नाम का अर्थ होता है चांद.
  • चैतन्य: इस नाम का अर्थ होता है जीवन.
  • दर्शील: इस नाम का अर्थ होता है अच्छा और शांत.
  • धनुष: इस नाम का अर्थ होता है कमान.
  • दर्श: इस नाम का अर्थ होता है नजर.
  • दक्षेश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव.
  • एकाग्र: इस नाम का अर्थ होता है फोकस.
  • एकांश: इस नाम का अर्थ होता है संपूर्ण.
  • ईश: इस नाम का अर्थ होता ही भगवान.
  • ईशान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु.

बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

ये भी पढ़ें: Hindu Baby Names: आपके बेटे के लिए ये हैं ‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाले कुछ खूबसूरत नाम, जानें अर्थ

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola