High Fiber Breakfast: कोलन कैंसर से बचने में ये फूड आइटम्स कर सकते हैं मदद, आज ही डायट में करें शामिल

Updated:
विज्ञापन
High Fiber Breakfast: कोलन कैंसर से बचने में ये फूड आइटम्स कर सकते हैं मदद, आज ही डायट में करें शामिल

High Fiber Breakfast: अपने डाइट में जब हम हाई-फाइबर फूड को शामिल करते हैं तो वह हमारे गट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है इसकी वजह से हम कोलन कैंसर के होने की संभावना को कम कर सकते हैं.

विज्ञापन

High Fiber Breakfast: युवाओं में कोलन कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण डायट में गड़बड़ी हो सकती है. रिम्स के डॉक्टर विद्यापति का कहना है कि खाने – पीने की गड़बड़ी से कोलन में जलन होने के कारण और पाचन समस्याएं जैसे कॉन्स्टिपेशन लंबे समय तक होने की वजह से कोलन कैंसर जैसी बीमारी बढ़ती है. इससे बचने के लिए जरूरी है कि हम अपने डायट में फाइबर वाले फूड को शामिल करें और चिकनाई वाली चीजों से परहेज करें. अगर हम अपनी डायट में कुछ बदलाव लाए तो हम इस बीमारी से दूर रह सकते हैं. अपने डाइट में जब हम हाई फाइबर फूड को शामिल करते हैं तो वह हमारे गट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है इसकी वजह से हम कोलन कैंसर के होने की संभावना को कम कर सकते हैं. यहाँ दिए गए कुछ ऐसे खाने की चीजें जिनमे बड़ी मात्रा में फाइबर पाया जाता है.

योगर्ट

योगर्ट यानी दही में प्रोबायोटिक्स और कैल्शियम पाया जाता है जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते है और आपके पाचन में सुधार लाने में मदद करता है. बस इसका ध्यान रखे की योगर्ट लो फैट वाला या बिना चीनी वाला हो.

होल ग्रेन

होल ग्रेन फूड फाइबर से भरे होते है जो आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं. ये भी आपके गट के लिए लाभदायक होते हैं और कई तरह के कैंसर को होने से रोकते है. आप ओट्स, क्विनोआ, ब्राउन राइस और बार्ली जैसे होल ग्रेन फूड को अपने ब्रेकफास्ट में हैं.

Health Tips: रात में नींद लेने की जगह गिन रहे हैं तारे तो इन उपायों को अपनाइए, हो जाएगा काम: High Fiber Breakfast: कोलन कैंसर से बचने में ये फूड आइटम्स कर सकते हैं मदद, आज ही डायट में करें शामिल

हरी सब्जियां

हरी सब्जियों में विटामिन, मिनरल और फाइबर होते है जो आपके सम्पूर्ण सेहत के लिए लाभदायक होते हैं इसलिए पालक, खीरा, ब्रोक्कोली , गाजर जैसी सब्जियों को हर दिन अपने डायट में शामिल करें.

फल

फल बहुत सारे एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर से भरे होते है जो आपको कई सारे पेट की समस्यायों से लड़ने में मदद करता है. सेव, केला, संतरा, नाशपाती, ब्लूबेरी जैसे फलों को अपने नाश्ते में जरूर शामिल करे.

Dates Health Benefits: रोज सुबह खाएं खजूर, मिलेंगे चमत्कारी फायदे: High Fiber Breakfast: कोलन कैंसर से बचने में ये फूड आइटम्स कर सकते हैं मदद, आज ही डायट में करें शामिल

नट्स

नट्स जैसे बादाम, काजू, हेज़लनट्स, पिस्ता में फाइबर, फैटी एसिड्स और फ्लेवोनोइड्स पाए जाते है जो आपको ब्लड शुगर और इन्सुलिन लेवल को कम रखने में सहायता करते है और कोलन कैंसर जैसी बीमारी को भी दूर रखता है. इनपुट: अनु कंडुलना

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola