ePaper

Heavy Gher Anarkali Suit Design: शादी और फंक्शन में लगेंगी सबसे खास पहनें ये हेवी घेरे वाले अनारकली सूट

Updated at : 19 Mar 2025 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Gher Anarkali Suit Design: शादी और फंक्शन में लगेंगी सबसे खास पहनें ये हेवी घेरे वाले अनारकली सूट डिजाइन

Heavy Gher Anarkali Suit Design: शादी और फंक्शन में लगेंगी सबसे खास पहनें ये हेवी घेरे वाले अनारकली सूट डिजाइन

Heavy Gher Anarkali Suit Design: हेवी घेरे वाली अनारकली सूट डिजाइन-शादी और फंक्शन में रॉयल लुक पाने के लिए हेवी घेरे वाली अनारकली बेस्ट चॉइस है, जानें इसके टॉप डिजाइन.

विज्ञापन

Heavy Gher Anarkali Suit Design: अगर आप किसी शादी, पार्टी या फंक्शन में रॉयल और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो हेवी घेरे वाली अनारकली सूट एक परफेक्ट चॉइस है. इन सूट्स का घेरा इतना भव्य होता है कि पहनने वाली का अंदाज बिल्कुल राजकुमारी जैसा लगता है. हेवी गेर वाली अनारकली सूट्स में न केवल ट्रेडिशनल टच होता है, बल्कि ये मॉडर्न लुक भी देती हैं.

1. फ्लोर लेंथ हेवी घेरे अनारकली सूट

Heavy gher anarkali suit design: शादी और फंक्शन में लगेंगी सबसे खास पहनें ये हेवी घेरे वाले अनारकली सूट डिजाइन

फ्लोर लेंथ अनारकली सूट्स का घेरा भारी होता है, जिससे चलते हुए इसका लुक और भी आकर्षक लगता है. यह डिजाइन खासतौर पर शादी और रिसेप्शन के लिए परफेक्ट रहती है. ज्यादातर फ्लोर लेंथ अनारकली में सिल्क, नेट या जॉर्जेट का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसकी रॉयल्टी बनी रहती है.

 2. ब्राइडल हेवी घेरे वाली अनारकली

Heavy Gher Anarkali Suit

शादी के लिए दुल्हनें अब लहंगे के अलावा हेवी गेर वाली अनारकली सूट को भी पसंद करने लगी हैं. ब्राइडल अनारकली में हैवी एम्ब्रॉयडरी, जरी वर्क और स्टोन वर्क का खास ख्याल रखा जाता है. ये सूट पहनने में आरामदायक होने के साथ-साथ दुल्हन को एलिगेंट लुक भी देते हैं.

Also Read: White Anarkali Suit Designs: ट्रेंड में है यह क्लासिक और एलिगेंट व्हाइट अनारकली लुक

 3. गोटा-पट्टी वर्क वाली अनारकली

Floor Length Heavy Gher Anarkali Suit

अगर आपको ट्रेडिशनल टच पसंद है तो गोटा-पट्टी वर्क वाली अनारकली एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. इन अनारकली सूट्स में भारी घेरे के साथ खूबसूरत गोटा-पट्टी का काम किया जाता है, जो इसे रॉयल लुक देता है. यह डिजाइन खासतौर पर मेहंदी, हल्दी और सगाई जैसे फंक्शन्स के लिए बेस्ट रहती है.

Also Read: Kriti Sanon Inspired Party Wear Saree: कृति सेनन के ये लुक बनाएंगे आपको पार्टी में सबसे खास

4. नेट फैब्रिक वाली हेवी गेर अनारकली

Heavy Flare Anarkali Dress

नेट फैब्रिक में हेवी गेर वाली अनारकली का लुक बेहद आकर्षक होता है. यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो हल्के वजन के बावजूद रॉयल और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं. नेट फैब्रिक की खूबसूरती और फ्लोइंग लुक इसे और भी खास बना देता है.

Also Read: Janhvi Kapoor Tissue Saree Look For Wedding: वेडिंग सीजन में जाह्नवी कपूर की टिश्यू साड़ी से लें इंस्पिरेशन

5. मिरर वर्क हेवी घेरे वाली अनारकली

Mirror Work Heavy Gher Anarkali

मिरर वर्क वाली अनारकली सूट्स का ट्रेंड आजकल काफी पॉपुलर हो रहा है. इसमें भारी घेरे के साथ मिरर वर्क का संयोजन इसे ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच देता है. शादी और पार्टी जैसे अवसरों पर यह सूट पहनने से आपका लुक सबसे अलग और गॉर्जियस लगता है.

टिप्स

  • हेवी गेर वाली अनारकली के साथ मिनिमल ज्वेलरी पहनें ताकि आपका लुक बैलेंस्ड दिखे.
  • फुटवियर में हाई हील्स चुनें ताकि अनारकली की ग्रेस और भी बढ़ जाए.

हेवी घेरे वाली अनारकली सूट्स आजकल फैशन का हिस्सा बन गई हैं और हर लड़की की पहली पसंद बन रही हैं. चाहे शादी हो या कोई खास फंक्शन, ये सूट आपको राजकुमारी जैसा एहसास दिलाते हैं. अगर आप भी अपने खास दिन के लिए कुछ रॉयल और ग्रेसफुल पहनना चाहती हैं तो हेवी गेर वाली अनारकली को जरूर ट्राई करें.

Also Read: Sajal Ali Inspired Outfits for Iftar Party: इफ्तार पार्टी के लिए चुनें सजल अली इंस्पायर्ड स्टाइलिश सूट स्टाइल ऐसा की हर कोई पहनना चाहें

Also Read: Pakistani Suit Designs for Wedding: शादी के सीजन में ट्रेंड कर रहे हैं ये पाकिस्तानी सूट

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola