ePaper

Healthy Palak Momos Recipe: बाकी स्वाद जाएंगे भूल,जब घर पर बनाएंगे शुद्ध और टेस्टी मोमोज

Updated at : 19 Nov 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
Healthy Palak Momos Recipe: बाकी स्वाद जाएंगे भूल,जब घर पर बनाएंगे शुद्ध और टेस्टी मोमोज

Healthy Palak Momos Recipe

Healthy Palak Momos Recipe: घर पर बनाएं शुद्ध और टेस्टी पालक मोमोज.बिना मैदा के हेल्दी और स्वादिष्ट आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी के साथ अब आप भी घर पर बना सकते हैं बाजार से बेहतर मोमोज.

विज्ञापन

Healthy Palak Momos Recipe: मोमोज का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है.लेकिन जब बात स्वाद और सेहत की हो तो हमें लगता है कि घर पर बना मोमोज ही खाने में शुद्ध और टेस्टी लगता है.ऐसे में आखिर आप कैसे पालक मोमोज को बनाएंगे जो हेल्दी भी हो और उसमें मैदा का भी इस्तेमाल ना किया गया हो.तो चलिए जानते हैं इस अनोखे और हेल्दी ट्विस्ट वाले मोमोज को बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि ताकि आप बिना किसी गिल्ट के अपने पसंदीदा स्नैक का मजा ले सकें.

सामग्री

  • पालक – 200 ग्राम
  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • बाजरे का आटा – 1/4 कप (स्वास्थ्यवर्धक विकल्प)
  • वेजिटेबल तेल – 1 चम्मच
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • लहसुन – 2-3 कलियां (कुटी हुई)
  • प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
  • गाजर – 1 छोटा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरे मटर – 1/4 कप
  • सोया सॉस – 1 चम्मच
  • चाट मसाला – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च – 1/4 चम्मच
  • तिल – 1/2 चम्मच (वैकल्पिक)
  • पानी – आटा गूंथने के लिए

बनाने की विधि

पालक तैयार करना

  • पालक को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें.
  • पानी उबालकर उसमें पालक डालें और 2-3 मिनट तक उबालें.
  • उबालने के बाद पालक को ठंडा करके बारीक काट लें या कद्दूकस कर लें.

स्टफिंग तैयार करना

  • पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें.
  • इसमें प्याज, लहसुन और अदरक डालकर 1-2 मिनट भूनें.
  • फिर गाजर, हरे मटर और पालक डालकर 5-7 मिनट पकाएं.
  • इसमें सोया सॉस, चाट मसाला, नमक और काली मिर्च डालकर मिलाए़ं.
  • गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.

मोमोज का आटा गूंथना

  • एक बर्तन में गेहूँ का आटा, बाजरे का आटा, नमक और तेल डालें.
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें.
  • आटे को ढककर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें.

मोमोज बनाना

  • गूंधे आटे से छोटी लोइयां बनाएं और बेलन से गोल बेल लें.
  • बीच में पालक का मिश्रण रखें और किनारों को बंद कर मोमोज तैयार करें.

मोमोज स्टीम करना

  • स्टीमर में पानी उबालें और मोमोज को प्लेट पर रखें.
  • ढककर 10 से 12 मिनट स्टीम करें.
  • मोमोज तैयार हैं उन्हें गर्मागर्म परोसें.

परोसने का तरीका

  • चिली सॉस या टमाटर सॉस के साथ परोसें.
  • चाय या हल्के सूप के साथ भी मजेदार लगते हैं.

Also Read : Adrak ka Murabba Recipe: सर्दियों में बीमारियां होंगी छू मंतर,जब आप खाएंगे अदरक का मुरब्बा

Also Read : Gajar Ka Halwa Recipe in Hindi:प्रेशर कुकर में बनाएं सिर्फ 15 मिनट में दानेदार गाजर का हलवा

Also Read : Danedar Besan ka Choora Recipe: हलवाई जैसा परफेक्ट दानेदार बेसन चूरा बनाने का सबसे आसान तरीका

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola