ePaper

ऑफिस में रहना है फिट और एनर्जेटिक, तो डाइट में शामिल करें ये फूड

Updated at : 10 Feb 2024 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
ऑफिस में रहना है फिट और एनर्जेटिक, तो डाइट में शामिल करें ये फूड

अगर आप 9 से 5 की नौकरी करने वालों में से हैं और अपने व्यस्त रूटीन के वजह से अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं. तो ये हैं आप के लिए कुछ हेल्थी स्नैक ऑप्शंस जिनका सेवन आप अपने ऑफिस के समय में कर सकते हैं. ये आप की भूख भी मिटाएंगे और साथ ही साथ आप के शरीर को मजबूत बनाने में मदद करेंगे.

विज्ञापन
undefined

पुदीने की चाय

दोपहर के भोजन के बाद, सुस्ती से बचने के लिए एक कप पुदीने की चाय पियें. यह ड्रिंक पाचन में सहायता करती है और एसिडिटी से लड़ती है, जो चाय या कॉफी के ज्यादा सेवन से बढ़ सकती है.

Also Read: Health Tips: मजबूत हड्डियों की है तलाश? अपने डायट में शामिल करें ये फूड आइटम्स
undefined

पुदीने की चाय ताजगी प्रदान करती है और पेट के स्वास्थ्य का समर्थन करती है, जो काम में फोकस बनाए रखने और असुविधा को रोकने के लिए काफी जरुरी है.

undefined

छाछ

रोज सुबह लगभग 10-11 बजे एक ग्लास छाछ का सेवन करें. छाछ में एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक मौजूद है, मट्ठा प्रोटीन से भरपूर होता है और ये शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है.

undefined

छाछ आपकी भूख को अच्छी तरह से संतुष्ट करता है, और शरीर में आप्टिमल हाइड्रेशन को बढ़ावा देता है. आपके व्यस्त आफिस रुटीन में आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है.

Also Read: Valentine week पर इन मेहंदी डिजाइन से हाथों को सजाकर पार्टनर पर लुटाएं अपना प्यार
undefined

भुना हुआ चना

मध्य दोपहर के लिए या दोपहर के भोजन से पहले के नाश्ते के लिए भुना हुआ चना बेस्ट आप्शन है. यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, और एनर्जी लेवल को मेंटेन करने में मदद करता है.

undefined

भुना हुआ चना एक स्वस्थ, कुरकुरे नाश्ते के रुप में काम करता है और आपको तृप्त रखता है, यह आपके ब्लड शुगक को बैलेंस करता है और आपको अधिक खाने से रोकता है.

undefined

केला

सुबह के नाश्ते के बाद या दोपहर के नाश्ते के रूप में आप केले का सेवन कर सकते हैं. केला मानसिक सतर्कता और शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है और यह पोटेशियम और नेचुरल शुगर से भरपूर है.

undefined

ऑफिस के बिजी रूटीन के समय केला एक क्विक स्नैक बन सकता है जो आप को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है और साथ ही आप के कंसंट्रेशन लेवल को भी बढ़ाता है.

undefined

पिसता

दोपहर के नाश्ते के लिए पिसता एक बढ़िया स्नैक है. इसमें हेल्थी फैट्स, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं और ये हमारे शरीर के ब्लड शुगर लेवल को भी मेंटेन करता है. पिसता के फायदे ये भी हैं कि ये बहुत जल्दी भूख को मिटा देता है और इसके पोष्टिक गुण हमें लंबे समय तक फायदे देते हैं.

Also Read: Weight Loss Tips: सर्दियों में आसानी से करना चाहते हैं बॉडी फैट को कम, तो रोज सुबह पिएं ये ड्रिंक्स
विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola