सुबह उठते ही खुद को याद दिलाएं ये 5 बातें, दिनभर रहेंगे पॉजिटिव और कॉन्फिडेंट
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 03 Jun 2026 2:15 PM
सुबह के समय आपको कौन सी बातें खुद को याद दिलानी चाहिए Ai image
Healthy Morning Habits: अगर आप चाहते हैं कि आपका दिन ज्यादा बैलेंस्ड, पॉजिटिव और कम स्ट्रेसफुल गुजरे, तो सुबह की कुछ छोटी आदतें इसमें बड़ी भूमिका निभा सकती हैं. दिन की शुरुआत में अपनाई गई सही सोच और नजरिया न सिर्फ आपके मूड को बेहतर बनाता है, बल्कि पूरे दिन आपको मेंटली स्ट्रॉन्ग बनाए रखने में भी मदद करता है.
Healthy Morning Habits: क्या आपने कभी खुद में यह महसूस किया है कि कुछ दिन बिना किसी खास वजह के भी काफी अच्छे गुजरते हैं, जबकि कुछ ऐसे दिन भी होते हैं, जो पूरी तरह से स्ट्रेस और भागदौड़ से भरे हुए होते हैं? अगर आपने भी यह महसूस किया है तो बता दें इसकी एक सबसे बड़ी वजह हमारी सुबह के समय की सोच और आदतें ही होती हैं. दिन की शुरुआत में हमारा मन जिस तरफ जाता है, अक्सर हमारा पूरा दिन भी उसकी के अनुसार बीतता है. यह एक बड़ी वजह है कि जानकार लोग यह मानते हैं कि सुबह के समय खुद के लिए कुछ मिनट निकालना और साथ ही एक पॉजिटिव थिंकिंग के साथ दिन की शुरुआत करना करना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. अगर आप हर सुबह खुद को कुछ बातें याद दिलाते रहेंगे, तो इससे केवल आपका मूड बेहतर नहीं होगा, बल्कि आप पूरे दिन ज्यादा खुश, शांत और कॉन्फिडेंट भी महसूस करते रहेंगे. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको हर सुबह खुद को याद दिलाते रहना चाहिए. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.
आज एक नया दिन है
हर सुबह आपको अपने आप से यह जरूर कहना चाहिए कि आज का दिन एक नयी शुरुआत करने का मौका लेकर आया है. कल की सभी परेशानियां, गलतियां और अधूरे छूटे हुए कामों को दोष देने की जगह पर आपको अपना पूरा ध्यान आज पर फिक्स करना चाहिए. आपको यह समझना चाहिए कि हर एक नया दिन आपको कुछ नया सीखने और जीवन में बेहतर करने का मौका देता है. जब आप इस सोच के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो आपके अंदर एक उम्मीद जगी हुई रहती है और निगेटिव चीजें सोचना अपने आप कम होने लग जाते हैं.
एक समय में एक ही काम करना है
कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके दिमाग में सुबह सोकर उठते ही पूरे दिन के सभी काम एक साथ घूमने लग जाते हैं. आपकी यह छोटी सी आदत आपके स्ट्रेस को बढ़ाती है और आपको घबराहट महसूस होने लग जाती है. सुबह उठने के बाद खुद को यह याद दिलाएं कि आपको सारे कामों को एक साथ नहीं बल्कि एक-एक करके पूरा करना है. जब आप छोटे-छोटे स्टेप्स पर ध्यान देते हैं, तो आपके बड़े से बड़े काम भी काफी आसानी से पूरे हो जाते है. आपकी यह छोटी सी सोच आपके दिमाग पर ज्यादा प्रेशर पड़ने का मौका नहीं देती.
अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी
अक्सर हम काम, पढ़ाई और जिम्मेदारियों में इतना ज्यादा उलझे हुए रहते हैं कि अपनी सेहत का ख्याल रखना ही भूल जाते हैं. आपके लिए अपने कामों के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखना उतना ही जरूरी हो जाता है. जब आप सुबह सोकर उठें तो खुद को याद दिलाएं कि एक हेल्दी शरीर की आपकी अच्छी जिंदगी की नींव है. सुबह जब आप सोकर उठ रहे हैं तो एक ग्लास पानी पीएं, न्यूट्रिशियस ब्रेकफास्ट करें और थोड़ी की फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें. ये छोटी-छोटी आदतें आगे चलकर आपकी हेल्थ पर एक पॉजिटिव असर डाल सकती है.
हर बात मेरे बस में नहीं
आपके जीवन में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा जरूर हो सकता है, जो आपकी प्लानिंग के अनुसार न चले. कई बार किसी का गलत व्यवहार, अचानक बिगड़ता हुआ मौसम और इस तरह की चीजों पर आपका कोई कंट्रोल नहीं होता है. लेकिन आप इन हालातों में कैसा रिएक्ट करते हैं, यह पूरी तरह से आपके हाथों में ही है. सुबह सोकर उठने के बाद यह बात जरूर याद रखें कि आप छोटी-छोटी बातों पर परेशान नहीं होंगे बल्कि शांत रहकर परेशानी का हल ढूंढ़ने की कोशिश करेंगे.
छोटी-छोटी खुशियों को एन्जॉय करें
अगर आप जीवन में खुश रहना चाहते हैं तो इसके लिए बड़ी-बड़ी चीजें हासिल करने की जरूरत नहीं होती है. आप छोटी-छोटी चीजों में भी अपने लिए खुशियां खोज सकते हैं. सुबह की फ्रेश हवा, परिवार के साथ कुछ बिताए हुए पल, अपनी पसंदीदा चाय की एक चुस्की या फिर किसी अपने को मुस्कुराते हुए देखना भी आपके चेहरे पर खुशियां ला सकती हैं. जब आप इस तरह की छोटी-छोटी खुशियों की कद्र करना सीख जाते हैं, तो आपका जीवन काफी ज्यादा सटिस्फाइड और खूबसूरत लगने लगता है. यह आदत आपको हर दिन कुछ अच्छा महसूस करने का मौका देती है.
ये भी पढ़ें: बात करते समय चुपके से अपनाएं ये 5 ट्रिक्स, सामने वाला चाहकर भी आपकी बातों को नहीं कर पाएगा इग्नोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










