Healthy Medu Vada Recipe: स्वाद भी और सेहत भी, कम तेल में मेदु वड़ा बनाने की आसान रेसिपी
Published by : Shubhra Laxmi Updated At : 20 Apr 2025 12:29 PM
Healthy Medu Vada Recipe
Healthy Medu Vada Recipe: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं हेल्दी मेदु वड़ा की रेसिपी, पारंपरिक साउथ इंडियन स्वाद अब कम तेल और अधिक पौष्टिकता के साथ. तो आइये जानते हैं हेल्दी और टेस्टी आप कैसे हेल्दी और टेस्टी मेदु वड़ा आसानी से बना सकते हैं.
Healthy Medu Vada Recipe: अगर आप स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं हेल्दी मेदु वड़ा की रेसिपी, पारंपरिक साउथ इंडियन स्वाद अब कम तेल और अधिक पौष्टिकता के साथ. यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि आपके फिटनेस गोल्स में भी मदद करेगी. तो चलिए, जानते हैं कि इसे आप आसान तरीके से कैसे बना सकते हैं.
सामग्री
- उड़द दाल (बिना छिलका के) – 1 कप
- हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 3
- अदरक (घिसा हुआ) – 1 इंच का टुकड़ा
- करी पत्ता (बारीक कटा हुआ) – एक मुट्ठी
- जीरा – 1/2 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
विधि:
- मेदु वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को साफ पानी से अच्छे से धो लें. इसके बाद इसे 4-5 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो कर रखें.
- फिर पानी निकाल कर उरद दाल को मिक्सी में पीसकर एक चिकना बैटर बनाएं. चिकना बैटर बनाने के लिए आप थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं.
- तैयार बैटर को एक मिक्सिंग बाउल में डालें और इसमें कटी हुई हरी मिर्च, घिसा हुआ अदरक, करी पत्ता, जीरा और नमक मिलाएं.
- अब एयर फ्रायर को 180 डिग्री सेल्सियस (या 350°F) पर लगभग 5 मिनट तक पहले से गर्म कर लें.
- वड़ा बनाने के लिए हाथ गीले करें और थोड़ा सा बैटर लें. बीच में छेद बनाकर डोनट जैसा आकार दें और एयर फ्रायर बास्केट में रखें.
- वड़ों पर हल्के से कुकिंग ऑयल स्प्रे करें या पेस्ट्री ब्रश से तेल लगाएं.
- वड़ों को 350°F (180°C) पर 12-15 मिनट तक एयर फ्राई करें या जब तक वे सुनहरे ब्राउन और क्रिस्पी न हो जाएं.
- जब आपका हेल्दी मेदू वड़ा तैयार हो जाए, तो इसे गरमा गरम अपनी पसंदीदा चटनी के साथ परोसें.
ये भी पढ़ें: Oats Masala Vada Recipe: शाम के स्नैक्स और बच्चों के टिफिन के लिए, झटपट बनाए ओट्स मसाला वड़ा
ये भी पढ़ें: Karela Tikki Recipe: करेले की कड़वाहट को भूल जाएं, बनाएं हेल्दी और टेस्टी करेले की टिक्की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










