ePaper

Oats Masala Vada Recipe: शाम के स्नैक्स और बच्चों के टिफिन के लिए, झटपट बनाए ओट्स मसाला वड़ा

Updated at : 18 Apr 2025 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
Oats Masala Vada Recipe

Oats Masala Vada Recipe

Oats Masala Vada Recipe: इसे आप टिफिन में पैक कर सकते हैं, चाय के साथ सर्व कर सकते हैं या फिर हल्के नाश्ते में इंजॉय कर सकते हैं. तो आइये जानते हैं टेस्टी और हेल्दी ओट्स मसाला वड़ा बनाने की आसान विधि.

विज्ञापन

Oats Masala Vada Recipe: अक्सर जब बच्चों के टिफिन या शाम के स्नैक्स की बात आती है, तो हर मां यही चाहती है कि कुछ ऐसा बनाया जाए जो हेल्दी के साथ टेस्टी भी हो. ऐसे में अगर आप कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहती हैं, तो ओट्स मसाला वड़ा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. ओट्स फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है और जब इसे चना दाल, प्याज, हरी मिर्च और मसालों के साथ मिलाकर कुरकुरा वड़ा बनाया जाता है, तो इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है. इसे आप टिफिन में पैक कर सकते हैं, चाय के साथ सर्व कर सकते हैं या फिर हल्के नाश्ते में इंजॉय कर सकते हैं. तो आइये जानते हैं टेस्टी और हेल्दी ओट्स मसाला वड़ा बनाने की आसान विधि.

सामग्री

  • ओट्स – 1/3 कप
  • दही – 1/2 कप
  • चावल का आटा – 1/2 चम्मच नहीं, 1/2 कप
  • नमक – 1/2 चम्मच
  • काली मिर्च – 1/2 चम्मच
  • हरी मिर्च – 1-2
  • अदरक – 1 इंच

ओट्स मसाला वड़ा बनाने की विधि

  1. सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें. फिर इसे एक बाउल में निकाल कर रखें.
  2. पिसे हुए ओट्स में इसमें चावल का आटा, अदरक, हरी मिर्च, नमक और काली मिर्च डाल कर अच्छे से मिला दें.
  3. फिर इसमें दही मिलाकर एक सॉफ्ट आटा गूंथ लें. ध्यान रखें की दही बहुत ज्यादा पतला या खट्टा न हो.
  4. जब आटा तैयार हो जाए, तो इससे छोटे छोटे गोल आकार बना लें. इसके बाद मीडियम आंच पर पैन में तेल गरम करें और इसे कुरकुरा और सुनहरा होने तक डीप-फ्राई करें.
  5. जब यह ब्राउन हो जाए तो इसे निकालें और अपनी मनपसंदीदा चटनी या सॉस के साथ परोसें और एन्जॉय करें.

ये भी पढ़ें: Karela Tikki Recipe: करेले की कड़वाहट को भूल जाएं, बनाएं हेल्दी और टेस्टी करेले की टिक्की

ये भी पढ़ें: Aloo Kurkure Recipe: आलू से बनाएं क्रिस्पी और चटपटे कुरकुरे, आसान है रेसिपी

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola