लंबे और हेल्दी बालों के लिए आजमाएंं ये आसान टिप्स

Hair Care Tips: अगर आप अपने बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं तो बाजार के प्रोडक्ट नहीं बल्कि प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें. ये उपाय अधिक कारगर साबित होते हैं.
Hair Care Tips: बालों की देखभाल के लिए बाजार में आपको शैंपू से लेकर तरह-तरह हेयर केयर प्रोडक्ट मिल जाते है. हालांकि ये प्रोडक्ट बहुत कारगर साबित नहीं होते. बालों की सही देखभाल के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल लाभकारी होता है. पुराने जमाने में लोग शैंपू का इस्तेमाल बहुत कम करते थे. बालों को धोने के लिए उस वक्त हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाता था. ये हर्ब्स आज भी बहुत कारगर साबित होते हैं. तो चलिए आपको इन हर्ब्स से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं.
शिकाकाई
शिकाकाई बालों को काला और घना बनाने में मदद करती है. इससे स्कैल्प की खुजली और डैंड्रफ खत्म होती है. ये आपके बालों को ग्रो करने में भी मदद करेगा.
जटामांसी
जटामांसी का इस्तेमाल भी बालो को खूबसूरत बनाने के लिए किया जाता है. इसे हेयर ऑयल में डुबोकर रखा जाता है और फिर इसे बालों में लगाया जाता है. इसे लगाने से भी आपके बाल बहुत मजबूत होंगे.
आंवला
बालों की सेहत के लिए आंवला बहुत फायदेमंद होता है. आप चाहें तो इसे खा सकते हैं या फिर इसे बालों पर भी लगा सकते हैं. आंवला पाउडर का हेयर पैक बालों को मजबूत बनाते हैं. इसे लगाने से बालों का झड़ना कम होता है और बालों के साथ-साथ आपकी त्वचा भी चमकदार बनेगी.
यह भी पढ़ें: मेथी में छिपा है बालों की सेहत का राज, जानें इस्तेमाल का तरीका
एलोवेरा
एलोवेरा बालों से लेकर त्वचा और सेहत के लिए भी वरदान साबित होता है. हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर एलोवेरा को बालों में लगाने से नमी बनी रहती है. ये बालों को बढ़ाने के साथ-साथ मुलायम और चमकदार भी बनाते हैं.
रीठा
रीठा को नेचुरल शैंपू की तरह इस्तेमाल किया जाता है. इसे आप पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसके बीज निकालकर मसल लें. इसी पानी से आप हेयर वॉश करें. इससे बालों में चमक बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बालों को चमत्कारी फायदे देते हैं ऑलिव ऑयल, जानें लगाने का सही तरीका
यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: अब नहीं दिखेंगे दोमुंहे बाल,बस ये 3 आसान टिप्स अपनाएं
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




