ePaper

Happy Navratri Ashtami 2025 Wishes: मां महागौरी करें आपके सभी दुख दूर, परिवार को दें सुख, शांति, समृद्धि और जीवन को भर दें खुशियों से

Updated at : 29 Sep 2025 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
durga puja wishes

durga puja wishes

Happy Navratri Ashtami 2025 Wishes: अष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें रूप मां महागौरी की पूजा की जाती है. इस दिन सफेद कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह रंग मां महागौरी को बहुत पसंद है. माना जाता है कि मां महागौरी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन

Happy Navratri Ashtami 2025 Wishes: नवरात्रि का पर्व बहुत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. अष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें रूप मां महागौरी की पूजा की जाती है. इस दिन सफेद कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह रंग मां महागौरी को बहुत पसंद है. माना जाता है कि मां महागौरी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है. साथ ही, सही तरीके से पूजा करने से मुश्किलें दूर होती हैं और शारीरिक तकलीफों से भी राहत मिलती है. इस खास अवसर पर आप अपने प्रियजनों को अष्टमी की शुभकामनाएं भेज सकते हैं.

नवरात्रि के 8वें दिन भेजे ये संदेश 

मां महागौरी का रूप है निर्मल,
उनकी पूजा से जीवन हो मंगल.
अष्टमी लाए खुशियों की बौछार,
हर घर में हो सुख और अपार.

durga puja
Durga puja

सफेद आभा से जगमग संसार,
मां महागौरी करें सबका उद्धार.
अष्टमी पर करें हम आराधना,
मिले जीवन में सुख और साधना.

durga puja wishes
Durga puja wishes

मां महागौरी का दया भरा साथ,
दूर करे जीवन के हर आघात.
अष्टमी का यह पावन त्योहार,
लाए खुशियां बार-बार.

durga puja
Durga puja

अष्टमी पर मां को करें नमन,
पूरी हों जीवन की हर लगन.
मां महागौरी का शुभ आशीष,
लाए जीवन में नई रौशनी विशेष

durga puja
Durga puja

यह भी पढ़ें: Shahi Malpua Recipe: घर पर बनाएं एकदम रुई जैसा सॉफ्ट शाही मालपुआ, स्वाद ऐसा की खाने के बाद हर मेहमान करेंगे जमकर तारीफ

यह भी पढ़ें: Navratri Day 7 Wishes In Hindi: मां कालरात्रि की कृपा से आपके जीवन से हर अंधकार हो दूर, नवरात्रि के 7 वें दिन भेजें ये शुभ संदेश

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola