Happy Children’s Day 2022 Quotes: पंडित जवाहर लाल नेहरू के अनमोल विचार, बाल दिवस पर यहां से शेयर करें

Happy Children’s Day 2022 Quotes: 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिन देश के पहले प्रधानंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है. क्योंकि वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे और सभी उन्हें चाचा नहेरू कह कर बुलाते थे. यहां पढ़ें नेहरू जी के कुछ अनमोल विचार –
Happy Children’s Day 2022 Quotes: पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जिले में हुआ था. कश्मीरी ब्राह्मण परिवार में जन्मे नेहरू जी प्रशासनिक क्षमताओं और अपनी विद्वत्ता के लिए प्रसिद्ध थे. पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. नेहरू जी बच्चों को देश के भविष्य की तरह देखते थे. उनके विचार थे कि बच्चे ही भविष्य के निर्माता होते हैं. IIT और IIM जैसे कई जाने-माने संस्थानों की स्थापना नेहरू जी की पहल से हुई थी. बाल दिवस, जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर यहां पढ़ें नेहरू जी के कुछ अनमोल विचार.
एक महान कार्य में
लगन और कुशल पूर्वक काम करने पर भी,
भले ही उसे तुरंत पहचान न मिले,
अंततः सफल जरूर होता है
सफलता उन्हीं को मिलती है,
जो निडर होकर फैसला लेते हैं
और परिणामों से नहीं घबराते

ऐसा व्यक्ति ज्ञानी होता है “वह व्यक्ति जिसे वो सब मिल जाता है जो वो चाहता था, वह हमेशा शांति और व्यवस्था के पक्ष में होता है”
लोकतंत्र अच्छा है.
मैं ऐसा इसलिए कहता हूं
क्योंकि अन्य प्रणालियां इससे बदतर हैं
हमारी सबसे बड़ी
कमी है कि हम
करने की बजाए
बातें ज्यादा करते हैं
अपने सिद्धांतों को कभी न भूलें “विफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं”
इस खेल को सावधानी से खेलें “जीवन ताश के पत्तों के खेल की तरह है. आपके हाथ में जो है वह नियति है, जिस तरह से आप खेलते हैं वह स्वतंत्र इच्छा है.”

वह व्यक्ति जिसे वो
सब मिल जाता है
जो वो चाहता था,
वह हमेशा शांति और
व्यवस्था के पक्ष में होता है।
Also Read: Children’s Day 2022 Speech, Bhashan: यहां से तैयार करें बाल दिवस का भाषण, स्पीच व स्लोगनलोकतंत्र ही है सबसे बेहतर “लोकतंत्र अच्छा है. मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि बाकी व्यवस्थाएं और बुरी हैं”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




