ePaper

Happy Children’s Day 2023: आज चिल्ड्रेंस डे पर जानें चाचा नेहरू के बारे में 10 रोचक तथ्य...

Updated at : 14 Nov 2023 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
Happy Children’s Day 2023: आज चिल्ड्रेंस डे पर जानें चाचा नेहरू के बारे में 10 रोचक तथ्य...

Happy Children’s Day 2023, Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में जन्मे जवाहर लाल नेहरू को बच्चों के प्रति बेहद लगाव था. इसी लगाव की वजह से हर साल 14 नवंबर को उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.

विज्ञापन

Happy Children’s Day 2023, Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस 14 नवंबर को पूरे देश में चिल्ड्रेंस डे के रूप में मनाया जाता है.ऐसे में आज हम आपको बताएंगे चाचा नेहरू से कुछ ऐसे तथ्य जो शायद आप जानते ही ना हो…

14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में जन्मे जवाहर लाल नेहरू को बच्चों के प्रति बेहद लगाव था. इसी लगाव की वजह से हर साल 14 नवंबर को उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.

बच्चों के प्रति काफी प्रेम और लगाव था जवाहर लाल नेहरू को

जवाहर लाल नेहरू को बच्चों के प्रति काफी प्रेम और लगाव था. उन्होंने आपने जिंदगी में बच्चों के लिए कई कल्याणकारी कार्य भी किए. इसी को ध्यान में रखकर उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. इस वजह से लोग उन्हें प्यार से चाचा नेहरू या चाचा जी कहकर भी बुलाने लगे.

प्रवासी पंडित परिवार से थे नेहरू जी

नेहरू जी कश्मीर के एक प्रवासी पंडित परिवार से थे. पंडित मोतीलाल नेहरू और उनकी पत्नी स्वरूप रानी की चार संतानों में जवाहर लाल नेहरू सबसे बड़े थे.

नेहरू जी ने बैरिस्टरी की पढ़ाई की थी

16 साल की उम्र तक जवाहर लाल नेहरू की अधिकांश शिक्षा उनके घर पर ही हुई थी. इसके बाद 1905 में नेहरू जी ब्रिटेन चले गए और वहां से आगे की पढ़ाई की. उन्होंने यहां कैंब्रिज में नेचुरल साइंस की डिग्री हासिल करने के लिए तीन साल गुजारे. इसके बाद अगले दो साल में नेहरू जी ने बैरिस्टरी की पढ़ाई की.

नेहरू जी की शादी के एक साल बाद ही इंदिरा प्रियदर्शनी का जन्म हुआ

नेहरू जी की शादी 1916 में कमला नेहरू से हुई. शादी के एक साल बाद ही इंदिरा प्रियदर्शनी का जन्म हुआ जो आगे चलकर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं.

महात्मा गांधी सो नेहरू काफी प्रभावित हुए और उनके साथ हो लिए

जवाहर लाल नेहरू की इच्छा थी कि वह बतौर वकील प्रक्टिस करें लेकिन यह काम कुछ दिन तक ही कर सके. महात्मा गांधी जिस तरह अंग्रेजों से देश को मुक्त कराने के लिए अभियान चला रहे थे उसे नेहरू काफी प्रभावित हुए और महात्मा गांधी के साथ हो लिए.

नेहरू ने अपने मां-बाप और बीमार पत्‍नी को खो दिया

आजादी के आंदोलन में पंडित नेहरू को 1929 में पहली बार जेल हुई. इसके बाद कई बार उनकी गिरफ्तारी भी हुई. इस दौरान नेहरू ने अपने मां-बाप और बीमार पत्‍नी को खो दिया. इसके बाद उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना पूरा समय लगा दिया.

जवाहर लाल नेहरू का दिमाग बहुत तेज था

कहते हैं कि जवाहर लाल नेहरू का दिमाग बहुत तेज था, वह जल्दी ही देश और दुनिया के मामलों के बारे में समझने लगे थे.

देश के सबसे बड़ी स्टील प्लांट स्थापित किए

यह जवाहर लाल नेहरू ही थे जिन्होंने भिलाई, राउरकेला और बोकारो जैसे देश के सबसे बड़ी स्टील प्लांट स्थापित किए. इतना ही नहीं आईआईएससी और आईआईटी जैसे कई बड़े शैक्षिक संस्थान भी स्थापित किए.

नेहरू जी एक अच्छे लेखक भी थे

पंडित जवाहर लाल नेहरू एक अच्छे लेखक भी थे. उन्होंने अंग्रेजी में कई पुस्तकें भी लिखी हैं जिनमें डिस्कवरी ऑफ इंडिया और ग्लिम्प्स ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री प्रमुख है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola