Hanuman Jayanti 2025: आपकी हर मनोकामना होगी पूरी,बस बजरंगबली के चरणों में करना होगा यह काम

Updated at : 10 Apr 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
Hanuman Jayanti Best Wishes, Quotes, Messages 2025

Hanuman Jayanti Best Wishes, Quotes, Messages 2025

Hanuman Jayanti 2025 : अगर आप अपने जीवन में चल रही किसी बड़ी परेशानी या अधूरी इच्छा से परेशान हैं तो इस सरल उपाय को आजमाएं. कहते हैं "संकट कटे मिटे सब पीड़ा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा".

विज्ञापन

Hanuman Jayanti 2025: बजरंगबली को संकटमोचन कहा जाता है, क्योंकि वे अपने भक्तों के सारे कष्टों को हर लेते हैं.आज के बदलते दौर में हर व्यक्ति किसी ना किसी परेशानी से जूझ रहा है. हर इंसान अपनी जिदंगी में खुश रहना चाहता है.ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहें हैं जो आपकी कई समस्याओं का समाधान आसानी से कर सकते हैं. अगर आप भी बजरंगबली का ध्यान करते हैं तो आपकी मनोकामनाएं ऐसे ही पूरी हो जाएगी.

कलावे की बत्ती से दीपक जलाएं

यदि आप चाहते हैं कि आपकी कोई खास मनोकामना जल्द पूरी हो तो मंगलवार, शनिवार या हनुमान जयंती के दिन कलावे की बत्ती (लाल पूजावाला धागा) से एक दीपक तैयार करना है.

विधि

  • एक साफ कलावा लें और उससे एक छोटी बत्ती बना लें.
  • दीपक में सरसों या चमेली का तेल भरें (ये दोनों हनुमान जी को प्रिय हैं).
  • इस दीपक को हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र के सामने, पूर्व दिशा की ओर मुख करके रखें.
  • दीपक जलाते समय ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें.
  • दीपक जलाते समय अपनी मनोकामना मन ही मन बोलें और उस पर पूरा विश्वास रखें.

आपकी सभी मनोकामनाएं होगी पूरी

  • आपके जो भी रुके हुए काम होंगे वह सब पूरे हो जायेंगे.
  • नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर होगी.
  • कोर्ट केस, नौकरी, विवाह, परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे.
  • जीवन में आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा.
  • मनोकामनाएं जल्दी पूरी होंगी.

Also Read : Peeli Sarson Ke Totke: पीली सरसों का ये टोटका खोल देगा आपकी किस्मत का ताला

Also Read : Vastu Tips For Money: इन चीजों को रखें घर में, मां लक्ष्मी की कृपा से आएगा अपार धन

Also Read : Vastu Tips : घर के मंदिर में करें ये दाे बदलाव झट से दूर हाेगी कंगाली

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola