Hand Tanning Home Remedies: टैनिंग को कहें बाय-बाय, इन घरेलू नुस्खों से पाएं गोरे और चमकदार हाथ
Published by : Shinki Singh Updated At : 26 Apr 2025 6:42 PM
Hand Tanning Home Remedies: गर्मियों में टैन हुए हाथों को साफ करें इन आसान घरेलू उपायों से. जानें कैसे नींबू, एलोवेरा और बेसन से पाएं नेचुरल ग्लो और गोरापन.
Hand Tanning Home Remedies: गर्मियों में तेज धूप और धूल-मिट्टी की वजह से हाथों की स्किन काली पड़ जाती है और हमारे हाथ काले और भद्दे दिखने लगते हैं. हम अक्सर कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं ताकि हाथों का गोरापन वापस आ सकें.लेकिन आप घरेलू उपायों को अपनाकर भी अपने हाथों को गोरा और खूबसूरत बना सकती हैं. आइए जानें कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खे जो टैनिंग हटाकर आपकी स्किन को बनाएंगे निखरी और मुलायम.
नींबू और शहद का पैक
- नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा से टैनिंग हटाने में मदद करता है वहीं शहद मॉइश्चराइज करता है.
- एक चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर हाथों पर लगाएं. 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें.
बेसन, दही और हल्दी
- यह पैक स्किन को डीप क्लीन करता है और नैचुरल ब्राइटनिंग देता है.
- 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं. हफ्ते में 2 बार लगाए.
एलोवेरा जेल
- एलोवेरा स्किन को ठंडक देने के साथ टैनिंग कम करता है और स्किन रिपेयर भी करता है.
- ताजे एलोवेरा पत्ते से जेल निकालकर रातभर के लिए हाथों पर छोड़ दें.
खीरे और टमाटर का रस
- दोनों में नैचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं.
- दोनों का रस मिलाकर रूई से हाथों पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें.
ओटमील और दूध स्क्रब
- यह डेड स्किन हटाकर नई चमक देता है.
- ओट्स को पीसकर उसमें दूध मिलाएं और स्क्रब की तरह हफ्ते में दो बार लगाए.
Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










