ePaper

Hair Fall Control Oil: साल खत्म होने से पहले बालों का झड़ना रोकें,सिर पर लगाएं ये 3 तेल

Updated at : 05 Dec 2025 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
Hair Fall Control Oil: साल खत्म होने से पहले बालों का झड़ना रोकें,सिर पर लगाएं ये 3 तेल

Hair Fall Control Oil

Hair Fall Control Oil : क्या आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं. साल 2025 खत्म होने से पहले ट्राय करें ये 3 जादुई तेल.जानिए कौन सा तेल बालों को झड़ने से तुरंत रोकेगा और ग्रोथ बढ़ाएगा.

विज्ञापन

Hair Fall Control Oil: अगर आप भी रोज गिरते बालों से परेशान हैं और चाहते हैं कि नए साल में आपके बाल स्वस्थ और घने रहें तो अब आपको खास तेल का इस्तेमाल करने की जरुरत है.जी हां आपको सुनकर अजीब लगेगा की तेल कैसे बालों को झड़ने से रोक सकता है.लेकिन कुछ असरदार तेल आज भी है जिन्हें लगाकर आप पा सकते हैं लंबे और घने बाल.ये तेल न सिर्फ आपके बालों को पोषण देंगे बल्कि उन्हें चमकदार और मजबूत भी बनाएंगे. आइए जानते हैं कौन से हैं ये चमत्कारी तेल और कैसे उन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है.

टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)

टी ट्री ऑयल सिर्फ मुंहासों को दूर करने में ही नहीं बल्कि बालों की कई समस्याओं को ठीक करने में भी बेहद असरदार है. यह स्कैल्प की गहराई तक सफाई करता है और जड़ों तक पोषण पहुंचाकर बालों को मजबूत बनाता है.

कैसे करें इस्तेमाल

  • टी ट्री ऑयल को सीधे स्कैल्प पर न लगाएं.
  • नारियल या जैतून तेल में 1–2 बूंदें मिलाकर उपयोग करें.
  • मसाज करके 1 घंटे बाद बाल धो लें.

आर्गन ऑयल (Argan Oil)

नमी की कमी बालों को बेजान सूखा और टूटने वाला बना देती है.आर्गन ऑयल को लिक्विड गोल्ड भी कहा जाता है क्योंकि यह बालों में जरूरी नमी भरकर उन्हें मुलायम और मजबूत बनाता है.

कैसे करें इस्तेमाल

  • हल्का गर्म आर्गन ऑयल हथेलियों पर लें.
  • स्कैल्प और बालों की लंबाई पर उंगलियों से लगाएं.
  • 1–2 घंटे या रात भर के लिए छोड़कर धो लें.

रोजमेरी ऑयल (Rosemary Oil)

रोजमेरी तेल आजकल हेयर फॉल रोकने के लिए सबसे लोकप्रिय हो चुका है. यह स्कैल्प में रक्त संचार बढ़ाकर नए बालों आने में मदद करता है.

कैसे करें इस्तेमाल

  • नारियल तेल या किसी भी कैरियर ऑयल में 2–3 बूंदें रोजमेरी ऑयल मिलाएं.
  • हल्के हाथों से स्कैल्प मसाज करें.
  • 1 घंटे बाद शैम्पू करें.

Also read : Night Hair Care Tips: रात को सोने से पहले करें ये 5 काम,बाल रहेंगे सिल्की और शाइनी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola