Hair Care Tips: झड़ते बालों से पाना चाहते हैं छुटकारा? हेयर ग्रोथ के लिए अपनाएं ये घरेलू और असरदार उपाय

Published by :Sweta Vaidya
Published at :10 May 2025 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
hair care tips

hair care tips ( AI generated image)

Hair Care Tips: बालों को सुंदर, मजबूत और शाइनी बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. मौसम बदलने का असर बालों पर भी दिखाई देता है और धूप प्रदूषण के कारण बाल डल भी नजर आते हैं. इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही दादी नानी के नुस्खे के बारे में बताएंगे जिसके इस्तेमाल से बालों की समस्या दूर हो जाएगी

विज्ञापन

Hair Care Tips: खूबसूरत और काले घने बाल की ख्वाहिश हर किसी को होती है. खूबसूरत बाल आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं और आपको एक बेहतरीन लुक भी देते हैं. बालों को सुंदर, मजबूत और शाइनी बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. मौसम बदलने का असर बालों पर भी दिखाई देता है और धूप प्रदूषण के कारण बाल डल भी नजर आते हैं. पहले के समय में जब केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल बालों में नहीं होता था या बहुत कम होता था तब लोग घर पर ही मौजूद चीजों का इस्तेमाल करते थे. इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही दादी-नानी के नुस्खे के बारे में बताएंगे जिसके इस्तेमाल से बालों की समस्या दूर हो जाएगी. हम बात कर रहे हैं कपूर की. कपूर का इस्तेमाल आप बालों में भी कर सकते हैं और इससे मिलने वाले फायदों का लाभ उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कपूर से मिलने वाले फायदे के बारे में और इसके इस्तेमाल के बारे में.

इस तरह से करें इस्तेमाल

कपूर को इस्तेमाल करने का ये तरीका बहुत पुराना है और काफी कारगर भी. इसके लिए आप थोड़े से तेल में एक टुकड़ा कपूर का डालें और इसे अच्छे से मिला लें. नारियल के तेल और कपूर के मिश्रण को आप अपने बालों पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें. एक या आधे घंटे बीत जाने के बाद आप बालों को धो लें. 

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: लहराते बालों को देखकर ठहर जाएगी सबकी नजरें, इन तरीकों से पाएं सिल्की सॉफ्ट हेयर

कपूर से मिलने वाले फायदे 

चमकदार बाल के लिए: अगर आपके बालों से चमक कम हो गई है तो आप कपूर और नारियल तेल को मिला कर इस्तेमाल कर सकते हैं. ये उपाय बालों की शाइन को बढ़ाने में कारगर है. 

बालों की ग्रोथ: झड़ते बालों से लोग अक्सर परेशान रहते हैं. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते हैं. अगर आप भी इस परेशानी से परेशान तो कपूर का इस्तेमाल आपके लिए लाभदायक है. तेल से मसाज करने से बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है. 

डैंड्रफ से पाएं छुटकारा: कपूर का इस्तेमाल डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने में लाभदायक है. कपूर में एंटी फंगल गुण मौजूद हैं जो स्कैल्प को साफ रखता है. 

ठंडक देने में मददगार: कपूर का यूज सिर में ठंडक का एहसास देता है. अगर आपको भी बालों में जलन और खुजली की समस्या है तो आप कपूर का इस्तेमाल जरूर करें.

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: चाय के इन फायदों के बारे में जानते हैं आप? ब्लैक टी से करें हेयर केयर

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: आपके किचन में मिलने वाला यह मसाला बालों के लिए है वरदान, जानें इसके गजब के फायदे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola