ePaper

Hair Care Tips: सिर से झड़ जाएंगे एक-एक बाल, अगर कर लिया इन ऑइल्स का इस्तेमाल

Updated at : 20 Apr 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
damaging hair oils

AI Generated Image

Hair Care Tips: अगर आप अपने बालों को झड़ने से बचाना चाहते हैं और साथ ही चाहते हैं कि आपके बाल हेल्दी रहे तो आपको इन ऑइल्स का इस्तेमाल अपने बालों को इस्तेमाल कभी भी नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

Hair Care Tips: हर किसी का सपना होता है कि उनके बाल घने, लंबे और खूबसूरत हों. अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए हम हर तरीका और हर तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. ये प्रोडक्ट्स कई बार सही से काम तो कर जाते हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से हमारे बाल बुरी तरह से डैमेज भी हो जाते हैं. हेयर केयर प्रोडक्ट्स में अगर देखा जाए तो हेयर ऑइल्स भी शामिल होते हैं. हेयर ऑइल्स का इस्तेमाल हमारे बालों के लिए तो काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता हैं लेकिन तब जब हम एक सही ऑयल का इस्तेमाल करते हैं. आज इस आर्टिकल में हम खासतौर पर उन हेयर ऑइल्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आपको कभी भी अपने बालों पर नहीं करना चाहिए. जब आप इन ऑइल्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके बाल पूरी तरह से झड़कर खत्म हो जाते हैं. तो चलिए इन ऑइल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मिनरल ऑयल का इस्तेमाल खतरनाक

आपको अपने बालों पर मिनरल ऑइल्स का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए. आजकल ये आपको काफी आसानी से बाजारों में बिकते हुए मिल जाएंगे। बता दें अगर आप मिनरल ऑयल का इस्तेमाल करते हैं तो आपके बाल बुरी तरह से डैमेज हो जाते हैं. बता दें मिनरल ऑइल्स में कंपनियां काफी ज्यादा मात्रा में पैराफिन वैक्स और पेट्रोलियम का इस्तेमाल करती हैं. यह एक मुख्य कारण है जब आप इसका इस्तेमाल अपने बालों पर करते हैं तो आपके बाल ड्राई होकर झड़ने लगते हैं.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

खुशबूदार हेयर ऑइल्स का न करें इस्तेमाल

अगर आप मार्केट में जाकर देखे तो यहां आपको एक से एक खुशबूदार ऑइल्स देखने को मिल जाएंगे. इस तरह के ऑइल्स में आपको भरपूर मात्रा में सिंथेटिक फ्रेगरेंस का इस्तेमाल किया गया है. अगर आप भी इस तरह के ऑइल्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके बाल बुरी तरह से डैमेज हो सकते हैं. इन ऑइल्स के इस्तेमाल से आपके बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं. कई बार इन ऑइल्स के इस्तेमाल से आपके बाल टूटने भी लगते हैं.

कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करते समय रखें ख्याल

आज के समय में कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल बालों के लिए काफी ज्यादा किया जाने लगा है. एक्सपर्ट्स की अगर माने तो कैस्टर ऑयल के इस्तेमाल से आपको फायदा नहीं बल्कि नुकसान भी हो सकता है. कैस्टर ऑयल काफी ज्यादा गाढ़ा होता है जिस वजह से इसके इस्तेमाल से आपको एलर्जी की समस्या भी हो सकती है. कैस्टर ऑयल आपक बालों को ड्राई बना देता है और उन्हें उलझा भी सकता है. यह एक मुख्य कारण है कि इसके इस्तेमाल से बालों के झड़ने की समस्या काफी बढ़ जाती है. अगर आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल बालों पर करते हैं तो इससे पहले किसी और ऑयल को इसके साथ जरूर मिला लें.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: बालों का झड़ना होगा बंद और साथ ही तेजी से उगेंगे नए बाल, धनिया पानी का इस तरह करें इस्तेमाल

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola