Hair Care Tips: बारिश में भी रहे बालों की चमक बरकरार, इन हेयर केयर टिप्स को अपनाएं

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 06 Jun 2025 4:53 PM

विज्ञापन

hair care ( AI generated image)

Hair Care Tips: बरसात के मौसम का प्रभाव बालों पर भी पड़ता है और बाल डैमेज होने लगते हैं. इस मौसम में बाल झड़ने की समस्या भी बनी रहती है. इन सभी परेशानियों से बचने के लिए आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: मानसून का मौसम सुहावना जरूर होता है मगर अपने साथ कई चुनौतियों को भी लेकर आता है. इस मौसम का असर सेहत पर तो पड़ता है और स्किन की समस्या भी बढ़ जाती है. बरसात के मौसम का प्रभाव बालों पर भी पड़ता है और बाल डैमेज होने लगते हैं. बारिश के मौसम में गर्मी के कारण बालों में चिपचिपाहट होती है जिससे इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है. इस मौसम में बाल झड़ने की समस्या भी बनी रहती है. इन सभी परेशानियों से बचने के लिए आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से इन तरीकों के बारे में. 

स्कैल्प को रखें साफ

बरसात के मौसम में गर्मी के कारण चिपचिपाहट की समस्या हो जाती है. अगर आप बारिश में भींग जाए तो तुरंत बालों को ड्राई करें. बालों को साफ और ड्राई रखना आवश्यक है. बरसात के मौसम में इंफेक्शन होने का खतरा होता है. इसलिए बालों को हफ्ते में कम से कम दो बार वॉश करें. वॉश करने के बाद आप बालों में कंडीशनर जरूर लगाएं. बालों को धोने के बाद आप अच्छे से इसे ड्राई करें. 

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: बैड हेयर डे को कहें बाय, इन तरीकों से करें बालों की देखभाल

बाल धोने से पहले करें ये काम

अगर आप चाहते हैं कि बाल में शाइन बरकरार रहे तो आप बाल धोने से पहले बालों में ऑइल लगा सकते हैं. नारियल का तेल बालों के लिए लाभदायक होता है. इसको बालों में अप्लाई करने से बाल सॉफ्ट होते हैं. बालों में नारियल तेल लगा लेने के बाद आप बाल को धो लें. 

इस गलती को करने से बचें

मानसून के टाइम में कभी भी आप गीले बालों में कंघी नहीं करें. ऐसा करने से बाल टूटने की संभावना बढ़ जाती है. बालों को आप अच्छे से ड्राई करने के बाद ही कंघी करें. 

डाइट पर हो ध्यान

बालों की मजबूती के लिए आप खाने पर पूरा ध्यान दें. खाने में पोष्टिक आहार का सेवन करें जिससे बालों की समस्या दूर हो. 

ज्यादा प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बचें

बालों के लिए सही प्रोडक्ट का चुनाव करें और बाल में स्टाइलिंग टूल का इस्तेमाल कम करें. अगर आप बाहर जा रहे हैं तो बारिश के दौरान बालों को ढककर रखें. 

यह भी पढ़ें– Hair Wash Tips: बाल धोने का परफेक्ट तरीका, हेयर वॉश टिप्स से बालों को बनाएं मुलायम

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola