Hair Care Tips: बैड हेयर डे को कहें बाय, इन तरीकों से करें बालों की देखभाल

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

hair care tips ( AI generated image)

Hair Care Tips: बदलता मौसम बालों के ऊपर असर डालता है और बाल रूखे और बेजान होने लग जाते हैं. अगर आप चाहते हैं कि बाल हमेशा खूबसूरत रहे तो आप हेयर केयर पर ध्यान दें. बालों की देखभाल के लिए आप घर पर ही मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों की देखभाल के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. उम्र का असर बालों के ऊपर भी पड़ता है और बाल कमजोर और पतले हो जाते हैं. बदलता मौसम भी बालों के ऊपर असर डालता है और बाल रूखे और बेजान होने लग जाते हैं. अगर आप चाहते हैं कि बाल हमेशा खूबसूरत रहे तो आप हेयर केयर पर ध्यान दें. आप यकीन नहीं करेंगे कि घर पर मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद है. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं इन चीजों के बारे में. 

गुड़हल के फूल 

गुड़हल के फूल का इस्तेमाल बालों के हेल्थ के लिए अच्छा होता है. आप गुड़हल के फूल से पेस्ट बना कर बालों पर लगा लें. गुड़हल के फूल से आप हेयर मास्क घर पर ही बना सकते हैं. इस फूल से तैयार किया हुआ पेस्ट बालों को मुलायम, चमकदार बनाता है और बाल झड़ने की समस्या को कम करता है. 

यह भी पढ़ें– Hair Wash Tips: बाल धोने का परफेक्ट तरीका, हेयर वॉश टिप्स से बालों को बनाएं मुलायम

मेथी के बीज 

मेथी के बीज को भी बालों के लिए कारगर है. मेथी के बीज का इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं. आप मेथी के बीजों को पानी में भिगो दें और इस से पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को आप बालों में लगाएं और फिर बालों को धो लें. मेथी के पानी का सेवन शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद है. 

प्याज का रस 

प्याज का इस्तेमाल खाना बनाने में होता है पर ये आपके बालों के लिए भी लाभदायक है. आप बालों में प्याज के रस को लगा सकते हैं. अगर आपके बाल भी झड़ रहे हैं और डैमेज हो रहे हैं तो आप प्याज के रस का उपयोग करें. एक प्याज को कद्दूकस कर लें और रस निकाल लें. अब कॉटन बॉल की मदद से स्कैल्प के ऊपर आप मसाज करें.

यह भी पढ़ें– Hair Care Mistakes: रूखे-बेजान बालों का कारण बन सकती हैं ये गलतियां, गर्मियों में इन हेयर केयर मिस्टेक्स से बचें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola