ePaper

कुछ ही दिनों में पाएं लंबे और घने बाल, जानें घर पर अनियन ऑइल बनाने का तरीका

Updated at : 21 Jul 2024 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
कुछ ही दिनों में पाएं लंबे और घने बाल, जानें घर पर अनियन ऑइल बनाने का तरीका

Hair Care Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप अपने घर पर ही अनियन ऑइल तैयार कर सकेंगे. ये ऑइल आपकी मदद लंबे और घने बाल पाने में करेंगे.

विज्ञापन

How to Make Onion Hair Oil at Home: बीते कुछ समय से भारतीय बाजार में अनियन हेयर ऑइल ने काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की है. इसमें मौजूद सल्फर की वजह से यह आपके बालों को लंबा, घना और मजबूत करने में कर सकता है. यह आपके स्कैल्प में ब्लड फ्लो को भी बेहतर करता है जिससे आपके बालों के जड़ मजबूत हो जाते हैं. ऐसे में आप भी अपने घर पर ही आसानी से अनियन हेयर ऑइल तैयार कर सकें इसके लिए हम आपके साथ आसान स्टेप्स शेयर कर रहे हैं. इन स्टेप्स को फॉलो कर आप काफी आसानी से अपने घर पर ही अनियन हेयर ऑइल तैयार कर सकते हैं.

घर पर अनियन हेयर ऑइल बनाने के लिए इन चीजों की होगी जरुरत

-सबसे पहले आपको 3 से 4 बड़े प्याज ले लेने होंगे (लाल या फिर सफ़ेद)
-इसके बाद आपको अपने पसंद के अनुसार 1 कप नारियल, ओलिव या फिर किसी अन्य तेल को ले लेना होगा.
-आप अगर चाहें तो इसमें रोजमेरी, लेवेंडर या फिर किसी अन्य एसेंशियल ऑइल को भी मिला सकते हैं.

Also Read: Monsoon Hair Care: बारिश के मौसम में बालों में होने वाली खुजली से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

Also Read: Hair Oiling Tips : बालों में ओइलिंग करते वक्त किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए, जानिए

Also Read: Hair Care With Coffee: बालों की देखभाल के लिए कॉफी, जानें घर पर हेयर मास्क बनाने का तरीका

इस तरह तैयार करें अनियन ऑइल

-प्याज को तैयार कर लें इन्हें अच्छी तरह से छील कर ताकि इससे धूल और मिट्टी हट जाए
-इसके बाद प्याज को काट कर छोटे-छोटे टुकड़ों में कर दें
-इसके बाद आपको इस कटे हुए प्याज को ब्लेंडर में डालकर पीस देना होगा जबतक एक स्मूद पेस्ट तैयार न हो जाए.
-इसके बाद प्याज के इस पेस्ट को एक पतले कपड़े की मदद से छान लें. कोशिश करें कि यह जूस पूरी तरह से बाहर निकल जाए.
-इसके बाद आपको नारियल, ओलिव या फिर किसी भी अन्य तेल को पैन में डालकर हल्का गर्म कर लेना होगा.
-एक बार यह तेल गर्म हो जाए तो इसके बाद आपको प्याज के जूस को इसमें मिला देना होगा.
-इस मिक्सचर को धीमी आंच में 15 से 20 मिनट तक पका लें. यह जले न इसलिए हल्के हाथों से इस मिक्सचर को चलाते भी रहें.
-अब आपको इस मिक्सचर को ठंडा होने के लिए छोड़ देना होगा.
-अब इसमें प्याज के टुकड़े न रह गए हों इसलिए आपको एक बार और पतले कपड़े से इसे छान लेना होगा.

अब इसमें जोड़ दें एसेंशियल ऑइल

अगर आप बेहतर खुशबू के लिए इसमें एसेंशियल ऑइल्स की कुछ बूंदें मिला सकते हैं.
अनियन ऑइल और इन एसेंशियल ऑइल्स को अब आपको अच्छी तरह से मिला लें.
अब आपको इस ऑइल को एक साफ जार या बोतल में डाल लेना होगा.

Also Read: Hair remedy: रूखे बालों के लिए प्राकृतिक उपचार

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola