Guru Nanak Jayanti 2023: आज गुरु नानक जयंती पर जानें क्यों इस दिन मनाया जाता है प्रकाश पर्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Nov 2023 7:37 AM
Guru Nanak Jayanti 2023 history, Significance, Importance: इस गुरु नानक जयंती 27 नवंबर यानी कि आज पड़ रही है. गुरु नानकजी की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है. क्योंकि नानक देवजी ने कुरीतियों और बुराइयों को दूर कर लोगों के जीवन में नया प्रकाश भरने का कार्य किया.
Guru Nanak Jayanti 2023: सिख धर्म के पहले गुरु नानक देवजी की जयंती हर साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. इस बार यह तिथि 27 नवंबर यानी कि आज पड़ रही है. गुरु नानकजी की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है. क्योंकि नानक देवजी ने कुरीतियों और बुराइयों को दूर कर लोगों के जीवन में नया प्रकाश भरने का कार्य किया. इस दिन गुरुद्वारे को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जाता है. इसके साथ ही कीर्तन, पाठ का आयोजन किया जाता है और प्रभात फेरियां भी निकाली जाती है. गुरु नानक जयंती को गुरु पूरब और प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है.
गुरुनानक जी की जन्म तिथि और स्थान
सिखों के पहले गुरु नानक जी (Guru Nanak Ji) का जन्म 1469 में पंजाव प्रांत के तलवंडी (Talwandi) में हुआ था. ये स्थान अब पाकिस्तान में है. इस स्थान को नानकाना साहिब के नाम से जाना जाता है. सिख धर्म के लोगों के लिए ये बहुत ही पवित्र स्थल है. गुरु नानक जी की माता का नाम तृप्ता और पिता का नाम कल्याणचंद था.
गुरु नानक जयंती का महत्व
गुरु नानक जयंती को गुरु पर्व या फिर प्रकाश पर्व (festival of lights) के रुप में मनाया जाता है. ये सिख धर्म में मनाया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण पर्व है. गुरु नानक जयंती के दिन गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजता है. सुबह को वाहे गुरु जी का नाम जपते हुए प्रभात फेरी निकाली जाती है. साथ ही गुरुद्वारों में भक्तों के लिए लंगर का आयोजन किया जाता है.
गुरु नानक जयंती का इतिहास
जानकारी के मुताबिक गुरु नानक देव जी को सिख धर्म का पहला गुरु माना जाता है. उन्हें नानक देव, बाबा नानक और नानकशाह के नाम से भी जाना जाता है. लद्दाख और तिब्बत के इलाकों में उन्हें नानक लामा कहा जाता है. गुरु नानक देव का जन्म साल 1526 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था. इस दिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. गुरु नानक जी ने जीवन से जुड़े कई उपदेश दिए हैं, जिनका आज भी लोग पालन करते हैं. गुरु नानक देव का जन्म भोई की तलवंडी में हुआ था. इस जगह को राय भोई दी तलवंडी भी कहते हैं. आपको बता दें कि अब ये जगह पाकिस्तान के ननकाना साहिब में है. इस जगह का नाम गुरु नानक देव के नाम पर ही रखा गया था. बता दें कि राजा महाराजा रणजीत सिंह ने ‘ननकाना साहिब’ गुरुद्वारा बनवाया था.
गौरतलब है कि गुरु नानक देव जी ने ही सिख समाज की नींव रखी थी. गुरु नानक जी सिख समुदाय के पहले गुरु औैर इस धर्म के संस्थापक माने जाते हैं. गुरु नानक देव जी ने भारत के अलावा अफगानिस्तान, ईरान और अरब देशों में भी उपदेश दिए हैं. उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी 16 साल की उम्र में सुलक्खनी से शादी हुई. उनके दो बेटे श्रीचंद और लखमीदास हुए.
Also Read: Christmas Gift Ideas: इस क्रिसमस 1000 रुपये से भी कम में खरीदें सजावट का सामान, यहां से लें आइडिया
गुरु नानक गुरु वाणी-
इक ओंकार सतनाम करता पुरख
अकाल मूरत
अजूनी सभम
गुरु परसाद जप आड़ सच जुगाड़ सच
है भी सच नानक होसे भी सच
सोचे सोच न हो वे
जो सोची लाख वार
छुपे छुप न होवै
जे लाइ हर लख्ता
रउखिया पुख न उतरी
जे बनना पूरिया पार
सहास्यांपा लाख वह है
ता एक न चले नाल
के वे सच यारा होइ ऐ
के वे कूड़े टूटते पाल
हुकुम रजाई चलना नानक लिखिए नाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










