Green Moong Idli: सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में हरी मूंग से तैयार करें लाजवाब इडली, जानें बनाने का तरीका
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 01 Feb 2026 8:49 AM
green moong idli (AI Generated Image)
Green Moong Idli: ब्रेकफास्ट में तैयार करें स्वादिष्ट हरी मूंग इडली. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं हरी मूंग इडली बनाने की रेसिपी. कम सामग्री में आप इस इडली को आसानी से तैयार कर सकते हैं.
Green Moong Idli: अगर आपको भी नाश्ते में इडली खाना पसंद है और आप चावल और उड़द दाल से हटकर कोई नया फ्लेवर ट्राई करना चाहते हैं तो आप हरी मूंग का इस्तेमाल करके इडली बना सकते हैं. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या लंबी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती है. आसानी से तैयार होने वाली ये इडली ब्रेकफास्ट के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.
इडली बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- साबुत हरी मूंग- 1 कप
- सूजी- आधा कप
- दही- आधा कप
- हरी मिर्च- 1
- अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
- नमक- स्वादानुसार
- बेकिंग सोडा- 1 छोटा चम्मच
- तेल- जरूरत के अनुसार
- पानी- जरूरत के अनुसार
इडली को कैसे तैयार करें?
- इडली बनाने के लिए सबसे पहले आप हरी मूंग को अच्छे से धोकर 5-6 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो दें.
- अब आप हरी मूंग को मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा पानी डालकर स्मूद पेस्ट बना लें.
- अब इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. इसमें सूजी, दही और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें. पानी डालकर इडली का घोल तैयार कर लें. बैटर को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लें. अब इडली स्टीमर में पानी डालकर ढककर गर्म करें. इडली सांचे में थोड़ा सा तेल लगाएं और बैटर डाल दें. इसे आप 15 मिनट तक भाप में पका लें.
- ठंडा होने पर आप इडली को सांचे से निकाल लें.
- तैयार इडली को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार
यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










