Green Chutney Recipe: स्नैक में आएगा मार्केट वाला स्वाद इस हरी चटनी के साथ, घर पर करें आसानी से तैयार 

Updated:
विज्ञापन
Green Chutney

Green Chutney ( AI Image)

Green Chutney Recipe: अगर आप घर पर चाट बना रहे हैं या पकौड़े के लिए चटनी बनाने की सोच रहे हैं तो हरी चटनी एक परफेक्ट चॉइस है. आसानी से बनने वाली ये चटनी खाने के स्वाद को बढ़ा देती है.

विज्ञापन

Green Chutney Recipe: चटनी एक ऐसी चीज है जो खाने के स्वाद को बढ़ा देती है. अक्सर घरों में कई तरह की चटनी बनाई जाती है. चटनी की खास बात है कि ये कम चीजों से तैयार हो जाती है और बोरिंग खाने में स्वाद का तड़का लगा देती है. हरी चटनी एक ऐसी ही चटनी है जिसका इस्तेमाल आप कई चीजों में कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल चाट में, सैंडविच में या समोसे के साथ खाया जाता है. धनिया और पुदीना की खुशबू से भरपूर ये हरी चटनी स्वाद को बढ़ाती है. इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और यह तुरंत तैयार हो जाती है. हरी मिर्च के साथ इसका तीखा स्वाद आपके स्नैक्स का मजा दोगुना कर देता है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से हरी चटनी को बनाने का तरीका. 

हरी चटनी बनाने के लिए सामग्री 

  • ताजा धनिया पत्ते- 1 कप
  • ताजा पुदीना पत्ते- आधा कप
  • हरी मिर्च- 2-3
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
  • नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • जीरा- छोटा चम्मच
  • पानी

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

हरी चटनी बनाने की विधि (Green Chutney Recipe)

  • हरी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप धनिया और पुदीना की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर काट लें.
  • अब आप मिक्सर जार में धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक और जीरा को डालें.
  • अब आप इसमें थोड़ा पानी डालें और इसे बारीक पीस लें.
  • अब इसमें नींबू का रस और नमक डालकर अच्छे से मिला लें. आपकी हरी चटनी तैयार है. इस चटनी का इस्तेमाल आप चाट में या पकौड़े के साथ ट्राई करें. 

यह भी पढ़ें- Arbi Sabji Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, जब तैयार करेंगे बिना प्याज-लहसुन के टेस्टी अरबी की सब्जी

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola