ePaper

Gold bangles For Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया पर खरीदें ये ट्रेंडिंग गोल्ड कंगन, परंपरा में मिलें स्टाइल

Updated at : 26 Apr 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
Gold bangles For Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया पर खरीदें ये ट्रेंडिंग गोल्ड कंगन, परंपरा में मिलें स्टाइल

Gold bangles For Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया को बनाएं और भी खास. खरीदें ट्रेंडिंग गोल्ड कंगन.

विज्ञापन

Gold bangles For Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया पर हर कोई सोना खरीदता हैं.ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ होता है.ऐसे में आप चाहें तो इस अक्षय तृतीया पर गोल्ड कंगन खरीद सकती हैं क्योंकि कंगन का फैशन सदाबहार बना रहता है.

अगर आप भी इस खास मौके पर परंपरा के साथ कुछ ट्रेंडी और स्टाइलिश खरीदना चाहती हैं तो आपके लिए मार्केट में मॉडर्न गोल्ड कंगन डिजाइन मौजूद हैं. जो आपके हाथों काे बेहद ही खूबसूरत लुक दे सकता है.

अगर आप भीड़ में अलग दिखना चाहती हैं तो स्टेटमेंट गोल्ड कफ आपके लिए परफेक्ट हैं.ये चौड़े और डिजाइनर कंगन आपकी कलाईयों को एक बोल्ड और रॉयल लुक देते हैं. इनमें एंटीक फिनिश देखने को मिलती हैं.

जड़ाउ कंगन पारंपरिक राजस्थानी स्टाइल में बनते हैं.इसमें कुंदन, मोती और रंगीन नगों का इस्तेमाल होता है.यह पार्टी और शादी में आपकी खूबसुरती में चार चांद लगा सकते हैं.

एक साथ कई पतली सोने की चूड़ियों या कंगन पहनने का ट्रेंड भी खूब चल रहा है.आप अलग-अलग मोटाई और डिजाइन की चूड़ियों को मिलाकर एक स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक बना सकती हैं.

Also Read : Artificial Jhumka Designs For Saree: आर्टिफिशियल झुमकों के साथ दें साड़ी-सूट में स्टाइल का तड़का

Also Read : Haath Phool: हाथ फूल दुल्हन के श्रृंगार का नया ट्रेंड,जो कर रहा है सबको दीवाना

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola