ePaper

Gita Updesh: ऐसे इंसान को कभी नहीं हारने देते भगवान, हर मुश्किल में निभाते हैं साथ

Updated at : 04 Apr 2025 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
Gita Updesh

Gita Updesh

Gita Updesh: गीता उपदेश को भगवान श्रीकृष्ण ने खुद महाभारत के युद्ध के समय अर्जुन को सिखाया था. ऐसे में यह केवल भगवान और भक्त के बीच महज संवाद ही नहीं बल्कि जीवन और धर्म का सार भी है. ऐसे में गीता उपदेश में बताया गया है कि ऐसे मनुष्य की मदद भगवान हमेशा करते हैं.

विज्ञापन

Gita Updesh: हिन्दू धर्म के पवित्र ग्रंथों में से एक श्रीमद्भगवद्गीता भी है. यह ग्रंथ मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती है. गीता का उपदेश जीवन में धर्म, कर्म और प्रेम का पाठ सिखाती है. यह जीवन के साथ और जीवन के बाद भी लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होती है. गीता में लिखी बातें मनुष्य को हर समस्या से निपटने की ताकत देता है. गीता में लिखी बातें जीवन में अनुसरण करने वाला मनुष्य सर्वश्रेष्ठ कहलाता है. गीता उपदेश को भगवान श्रीकृष्ण ने खुद महाभारत के युद्ध के समय अर्जुन को सिखाया था. ऐसे में यह केवल भगवान और भक्त के बीच महज संवाद ही नहीं बल्कि जीवन और धर्म का सार भी है. ऐसे में गीता उपदेश में बताया गया है कि ऐसे मनुष्य की मदद भगवान हमेशा करते हैं.

निष्काम भाव से कर्म करने वाला

भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं जो व्यक्ति निष्काम भाव से कर्म करता है यानी कि बिना स्वार्थ और किसी भी फल की इच्छा के बगैर जो इंसान दूसरों की मदद करता है, उसका साथ भगवान हमेशा देते हैं. ऐसे मनुष्य की भगवान हमेशा मुश्किल परिस्थितियों में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें- Gita Updesh: अकेलापन आपको निगल रहा है? अपनाएं गीता के ये 3 उपदेश

यह भी पढ़ें- Gita Updesh: गलत फैसलों से बचाएगा गीता का मंत्र, याद रखें श्रीकृष्ण की ये 3 बातें

भगवान का स्मरण करने वाला

गीता उपदेश में बताया गया है कि जो व्यक्ति भक्तिपूर्वक भगवान का स्मरण करते हैं यानी जो पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ ईश्वर की भजन करते हैं. ऐसे लोगों की भगवान हमेशा मदद करते हैं. इस तरह की सोच रखने वाले इंसान के साथ भगवान हमेशा खड़े रहते हैं.

धर्म के मार्ग पर चलने वाला

गीता उपदेश में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि जो व्यक्ति धर्म के मार्ग पर यानी सत्य, अहिंसा, प्रेम और करुणा के रास्तों पर चलता है, ऐसे इंसान के साथ भगवान हमेशा साथ देते हैं. धर्म के रास्ते पर चलने वाला व्यक्ति हर समय भगवान के करीब होता है.

समर्पण का भाव रखने वाला

भगवान श्रीकृष्ण के अनुसार, जो व्यक्ति समर्पण की भावना रखता है, जो दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है भगवान भी उनकी मदद करने के लिए हमेशा आगे रहता है.

यह भी पढ़ें- Gita Updesh: कैसे बचें जीवन के भ्रम से? श्रीकृष्ण की अमूल्य सीख

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola