ePaper

Eye Care Tips: बढ़ती उम्र में आंखें हो रही कमजोर? घबराएं नहीं, आज ही डायट में शामिल करें ये चीजें

Updated at : 25 Jun 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
diet for better vision

AI generated image

Eye Care Tips: अगर उम्र के साथ या फिर किन्हीं कारणों से आपकी आंखें कमजोर हो रही है तो आपको इन चीजों को बिना देर किये अपने डायट में शामिल कर लेना चाहिए. डायट में शामिल की गयी ये चीजें आपकी आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रखते हैं.

विज्ञापन

Eye Care Tips: कई बार बढ़ती उम्र की वजह से तो कई बार किन्हीं अन्य कारणों से भी हमारे आंखों की रोशनी कम होती चली जाती है. जब आंखों की रोशनी कम होने लगती है तो ऐसे में हम घबरा जाते हैं और सोचने लगते हैं कि आखिर अब करें तो करें क्या. कई बार हम डॉक्टर से संपर्क करते हैं तो कई बार घरलू नुस्खों को अपनाना शुरू करते हैं. आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है अगर आप आंखों की रोशनी के घटने या फिर आंखों के कमजोर होने की समस्या से जूझ रहे हैं तो. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप अपने डायट में शामिल करते हैं तो आपकी आंखों की रोशनी बेहतर हो सकती है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

खट्टे फलों का सेवन

अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखों की रोशनी बरकरार रहे तो ऐसे में आपको अपने डायट में खट्टे फलों को जरूर शामिल करना चाहिए. खट्टे फलों में विटामिन-सी पाया जाता है जिस वजह से इनके सेवन से आपकी आंखों की रोशनी बेहतर हो जाती है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?

ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मयों में अब नहीं रहेगा लू लगने का खतरा, शरीर को ठंडा रखने के लिए डायट में शामिल करें ये चीजें

ड्राई फ्रूट्स का सेवन

अगर आप अपनी आंखों की रोशनी को बेहतर बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको ड्राई फ्रूट्स जैसे कि काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता और मखाना जैसी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए. इन चीजों में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं.

गाजर भी है फायदेमंद

गाजर का सेवन आपकी आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन-ए और सी के साथ ही कई तरह के मिनरल्स भी पाए जाते हैं. जब आप नियमित तौर पर इसका सेवन करते हैं तो आपकी आंखों की रोशनी बेहतर हो जाती है.

आंखों के लिए मछली फायदेमंद

अगर आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ती उम्र में भी बरकरार रखना चाहते हैं तो इसके लिए मछली से बेहतर और कुछ भी नहीं है. मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो आपकी आंखों के रेटिना को हेल्दी रखने में मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें: Health Tips: इन बीमारियों में भूलकर भी न खाएं भिंडी, साइड इफेक्ट जानकर घूम जाएगा दिमाग

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola