स्मोकिंग के बाद लोग बनाते हैं माउथ फ्रेशनर, लेकिन खाने का तरीका जान लें तो सेहत भी अच्छा होगा

Published by : Sameer Oraon Updated At : 29 Aug 2025 11:16 PM

विज्ञापन

इलायची और उसका पाउडर, Pic Credit- Chatgpt

Elaichi Benefits: इलायची को लोग अक्सर स्मोकिंग के बाद माउथ फ्रेशनर के तौर पर खाते हैं. लेकिन अगर इसे सही तरीके से खाया जाए तो यह पाचन को दुरुस्त करने से लेकर फिटनेस और स्किन को भी चमका सकती है. जानें इलायची खाने का सही तरीका और इसके चौंकाने वाले फायदे.

विज्ञापन

Elaichi Benefits: सिगरेट पीने वाले लोग अक्सर इलायची को मुंह की दुर्गंध भगाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. तो वहीं, कई लोग इसे खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए प्रयोग करते हैं. यही वजह है कि इसे ‘मसालों की रानी’ कहा जाता है. लेकिन क्या आपको पता है यह न सिर्फ मुंह का दुर्गंध भगाती है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसका उपयोग आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में सदियों से होता आ रहा है. आइए जानें इसे खाने का सही तरीका और इसके फायदे.

इलायची खाने का सही तरीका

सुबह खाली पेट: दो हरी इलायची को हल्के गुनगुने पानी के साथ खाने से डाइजेशन मजबूत होता है साथ ही मुंह की दुर्गंध भी दूर होती है.

खाने के बाद: खाना खाने के बाद इलायची चबाने से भारीपन और एसिडिटी की समस्या कम होती है.

दूध के साथ: रात को सोने से पहले दूध में इलायची उबालकर पीने से नींद अच्छी आती है. साथ ही इससे दिमाग को रिलैक्स मिलता है.

पाउडर रूप में: इलायची को पीसकर शहद या गुनगुने पानी के साथ लेने से सर्दी-खांसी में राहत मिलती है.

Also Read: Health Tips: हमेशा रहेंगी फिट और एक्टिव! 30 की उम्र के बाद महिलाएं जरूर करवाएं ये 5 हेल्थ चेकअप्स

इलायची खाने के फायदे

पाचन तंत्र मजबूत करता है

इलायची में मौजूद प्राकृतिक तेल पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे खाना जल्दी पचता है.

मुंह की बदबू दूर करता है

इलायची खाने से इसका एंटी-बैक्टीरियल गुण सांसों की दुर्गंध को खत्म करता है.

दिल को रखे हेल्दी

इलायची ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में मदद करती है.

सर्दी-खांसी में फायदेमंद

इलायची में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण गले की खराश और खांसी को कम करते हैं.

वजन घटाने में मददगार

इलायची मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है.

स्किन और हेयर के लिए भी लाभकारी

इसके एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं.

Also Read: Pumpkin Seeds Benefits: इस बीज के चमत्कारी फायदे जानकर, आप भी करेंगे खाने  में शामिल 

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola