इस ईद आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये लेटेस्ट अरबी और मिनिमल मेहंदी डिजाइन्स

Eid Mehndi Designs, Photo: Pinterest
ईद पर सबसे खूबसूरत दिखने के लिए ट्राई करें ये लेटेस्ट अरबी और मिनिमल मेहंदी डिजाइन्स. चांद-सितारों से लेकर फूलों वाले ये आसान डिजाइन्स आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे.
Eid Mehndi Designs 2026: ईद की तैयारी तब तक अधूरी लगती है जब तक हाथों पर मेहंदी न रची हो. नए कपड़ों के साथ मेहंदी का गहरा रंग इस त्योहार की खुशी को दोगुना कर देता है. साल 2026 में मेहंदी के डिजाइन्स में काफी नए ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं. आजकल भारी डिजाइन्स के बजाय अरबी और हल्के यानी मिनिमल डिजाइन्स महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं. ये डिजाइन्स न सिर्फ मॉडर्न लगते हैं बल्कि हाथों पर बहुत खिलते भी हैं. अगर आप भी इस ईद सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट और आसान मेहंदी डिजाइन्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा.
Eid Mehndi Designs 2026

यह एक बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी अरबी मेहंदी डिजाइन है, जिसमें कलाई के पास बड़ा सा चांद और उसके नीचे प्यारे लटकन बने हुए हैं. इसमें उंगलियों पर बहुत हल्का काम किया गया है और हथेली के पिछले हिस्से पर बनी महीन बेल इसे और भी स्टाइलिश बनाती है. अगर आप इस ईद कुछ नया और मॉडर्न ट्राई करना चाहती हैं, तो यह डिजाइन आपके हाथों के लिए परफेक्ट है.

यह डिजाइन हाथों पर एक कंगन या हाथफूल जैसा लुक देता है, जो कलाई से शुरू होकर उंगलियों तक जाता है. इसमें बीच में बने झूमर जैसे पैटर्न और साइड में लटकते हुए चांद के पैटर्न इसे ईद के त्योहार के लिए बहुत खास बनाते हैं.

ईद के मौके पर चांद पैटर्न वाले ये मेहंदी डिजाइन आपके लुक में चार चांद लगा देंगे. इस डिजाइन में हथेली के पीछे या कलाई पर बना आधा चांद (Crescent Moon) त्योहार की थीम के साथ बहुत ही प्यारा लगता है.

मिनिमल डिजाइन पसंद करने वालों के लिए ये फ्लोरल पैटर्न्स सबसे अच्छा ऑप्शन हैं. इसमें छोटे-छोटे फूलों और नाजुक पंखुड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है, जो लगाने में बहुत आसान होते हैं. अगर आप वर्किंग हैं या आपके पास समय कम है, तो यह हल्का और सोबर डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगा.

अगर आप कुछ हटकर और स्टाइलिश मेहंदी पैटर्न की तलाश कर रही हैं, तो आप इस तरह के पत्ते वाले डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं. ये देखने में बेहद खूबसूरत और यूनिक हैं, जो आपके हाथों को एक मॉडर्न और नेचुरल लुक देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




