ePaper

Winter Hair Fall Control: सर्दियों में बालों को झड़ने से कैसे बचाएं? जानें 3 सबसे असरदार घरेलू नुस्खे

Updated at : 16 Nov 2025 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
winter hair fall control

AI generated image

Winter Hair Fall Control: अगर सर्दियों के इन दिनों में आपके भी बाल काफी तेजी से झड़ रहे हैं तो अब आपको घबराने की या फिर टेंशन लेने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को मजबूती दे पाएंगे और साथ ही उनका झड़ना भी कम होगा.

विज्ञापन

Winter Hair Fall Control: सर्दियों के इन दिनों में सिर्फ स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स नहीं बढ़ती बल्कि बालों से जुड़ी प्रॉब्लम्स से भी हमें जूझना पड़ता है. सर्दियों के इन दिनों में बालों का झड़ना काफी ज्यादा बढ़ जाता है जिस वजह से हम घबरा जाते हैं और कहीं न कहीं हमारे मन में गंजेपन का डर भी समा जाता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगो के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके बाल सर्दियों के इन दिनों में काफी तेजी से झड़ रहे हैं और लाख कोशिशों के बावजूद इनका झड़ना कम नहीं हो रहा है. आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को न सिर्फ झड़ने से रोक सकते हैं बल्कि उन्हें काफी ज्यादा हेल्दी और मजबूत भी बना सकते हैं.

हॉट ऑइल मसाज

सर्दियों के इन दिनों में अगर आप अपने बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो अपने बालों और स्कैल्प को गर्म तेल से मसाज करें. इसके लिए आप किसी भी ऑइल जैसे कि नारियल या फिर बादाम का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले इसमें से किसी भी ऑइल को गर्म कर लें और अपने स्कैल्प की मसाज करना शुरू कर दें. करीबन 15 से 20 मिनट ऐसा करें और फिर छोड़ दें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके स्कैल्प में ब्लड फ्लो बेहतर होता है जिससे बालों को जड़ों को न्यूट्रिशन मिलता है और साथ ही मॉइस्चर भी बरकरार रहता है.

यह भी पढ़ें: Hair Fall Reasons: इन गलतियों की वजह से गंजेपन की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं आप, जानें और समय रहते कर लें सुधार

यह भी पढ़ें: Fenugreek Seeds for Hair: बालों की हर प्रॉब्लम का नेचुरल सॉल्यूशन है मेथी का दाना, जानें इस्तेमाल का सबसे आसान तरीका

डाइट में शामिल करें हरी पत्तेदार सब्जियां

सर्दियों के दिनों में अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल न झड़ें तो आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. बालों को झड़ने से रोकने के लिए सबसे पहले अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें और बिना भूले हर दिन इन्हें खाएं। इसके अलावा आपको पानी भी पीते रहना है क्योंकि कानि कम पीने की वजह से भी कई बार आपके बाल झड़ सकते हैं.

गुड़हल और नारियल तेल का इस्तेमाल

सर्दियों के इन दिनों में बालों को झड़ने से रोकने का एक कारगर और आसान तरीका यह भी है कि आप गुड़हल और प्याज के रस का इस्तेमाल करना शुरू कर दें. इसके लिए आपको गुड़हल के फूल को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है और इसे नारियल के तेल में मिक्स करके स्कैल्प और बालों पर लगा लेना है. इसे अपने बालों पर घंटेभर लगाकर छोड़ दें और बाद में धो लें. जब आप रेगुलर बेसिस पर ऐसा करते हैं तो आपके बाल झड़ते भी कम हैं और उनकी ग्रोथ भी बढ़ती है.

यह भी पढ़ें: Hair Care: हर बार शैंपू के बाद क्यों रूखे और बेजान लगते हैं बाल? ये गलतियां बन सकती हैं आपके गंजेपन का कारण

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola