वीकेंड पर आसानी से ऐसे बनाएं टेस्टी मूंग दाल वेज चीला

मूंग दाल वेज चीला (AI Image)
Moong Dal Veg Chilla: अगर आप भी मूंग दाल का चीला खाना पसंद करते हैं, तो इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट देकर आप इसे और भी खास बना सकते हैं. आप सब्जियां डालकर चीला को स्वादिष्ट बना सकते हैं. इस चीला को आप ब्रेकफास्ट, लंच या शाम के नाश्ते में आसानी से बना सकते हैं.
Moong Dal Veg Chilla: वीकेंड की सुबह आप टेस्टी नाश्ता तैयार करने का सोच रहे हैं जिसे बनाने में ज्यादा मेहनत न लगे तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आप मूंग दाल वेज चीला बना सकते हैं. मूंग दाल वेज चीला को आप चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे तैयार करने का तरीका.
मूंग दाल वेज चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मूंग दाल- 1 कप
- पत्ता गोभी- 1 कप बारीक कटी हुई
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
- शिमला मिर्च- 1 बारीक कटा हुआ
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
- हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- गाजर- 1 कद्दूकस किया हुआ
- पालक- 1 कप बारीक कटे हुए
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- पानी- जरूरत के अनुसार
- धनिया पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- तेल- जरूरत के अनुसार
मूंग दाल वेज चीला को कैसे तैयार करें?
- मूंग दाल वेज चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को अच्छे से धो लें और पानी में 4-5 घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद इसे अच्छी तरह से पीसकर बारीक पेस्ट बना लें. पेस्ट के साथ थोड़ा पानी मिलाकर बैटर तैयार कर लें. बैटर न ज्यादा पतला और न ही ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए.
- अब घोल में आप पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, प्याज, गाजर, अदरक, टमाटर और पालक के पत्तों को डाल दें.
- इसके साथ धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसला और हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
- अब तवा को गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं. तवे पर बड़ा चम्मच से बैटर डालें और गोल आकार में फैला लें. चीला जब एक तरफ से पक जाए तब आप किनारों पर तेल डाल दें. दूसरे तरफ से भी चीला को पका लें. जब ये दोनों तरफ से अच्छे से पक जाए तब आप इसे प्लेट में निकाल लें और गरमा-गरम सर्व करें. आप चाहें तो चीला के चोल में अपने पसंद की और भी सब्जियों को डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका
यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




