ePaper

उंगलियां चाटने को मजबूर कर देगी पपीते की ये स्वादिष्ट करी

Updated at : 11 Feb 2026 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
Easy Papaya Curry Recipe In Hindi

पपीता करी रेसिपी (Image-Gemini

Papaya Curry Recipe: अगर आप खाने में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो एक बार पपीते की लजीज सब्जी का स्वाद चखकर देखें. इसे आप आसान तरीके से फटाफट बना सकते हैं.

विज्ञापन

Papaya Curry Recipe: रोजाना एक तरह की चीजें खाकर किसी का भी मन ऊब जाता है. ऐसे में आपको भी कुछ नया ट्राई करने का दिल करता होगा? तो क्यों न एक बार पपीते की करी को बनाकर खाया जाए. इस आप घर पर बहुत आसान तरीके से बनाकर सर्व कर सकते हैं. घर वाले इसे बड़े चाव के साथ खाएंगे. आयरन की मात्रा अधिक होने की वजह से पपीता सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. आपको इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं.  

पपीता करी बनाने की सामग्री

  • कच्चा पपीता – 1 (कटा हुआ)
  • हल्दी पाउडर – ½ चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 10 मिलीलीटर
  • लहसुन – 4 कलियां
  • टमाटर – 1

यह भी पढ़ें: Andhra Style Chicken Kadhi: खाने का बढ़ाना है स्वाद तो ट्राई करें आंध्रा स्टाइल चिकन कढ़ी

पपीता करी बनाने की विधि

  • पपीता करी बनाने के लिए आप पहले एक मिट्टी के बर्तन में पानी गर्म करें.
  • अब इसमें पपीते के टुकड़े डालकर थोड़ी देर उबालें.
  • पपीता सॉफ्ट होने के बाद इसमें हल्दी, मिर्च, टमाटर और नमक डालकर कुछ देर पकने दें.
  • इसके बाद इसमें थोड़ा पानी भी डाल दें.
  • फिर आप इसमें एक छोटी चम्मच तेल गर्म करके उसमें लहसुन डालकर भून लें.
  • इस लहसुन को आप पकी हुई सब्जी में मिलाएं और 2 मिनट धीमी आँच पर चलाते रहें.
  • आपकी पपीते की करी बनकर तैयार हो चुकी है.
  • इसे आप रोटी और चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Gujarati khatti Meethi Kadhi Recipe: झटपट तैयार कर लें स्वाद में बेमिसाल खट्टी-मीठी गुजराती कढ़ी, बनाने का तरीका भी है आसान

यह भी पढ़ें: Rajasthani Pakoda Kadhi: स्वाद में लाजवाब है चटपटी राजस्थानी पकौड़ा कढ़ी, मिनटों में होती है तैयार  

यह भी पढ़ें: Lemon Vegetable Curry Recipe: इस सर्दी जरूर बनाएं लेमन वेजिटेबल करी, भरपूर स्वाद के साथ सेहत में भी जबरदस्त

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola