Mooli Paratha Without Stuffing: सर्दियों में इस आसान तरीके से झटपट बनाएं बिना स्टफिंग वाला स्वाद से भरपूर मूली पराठा
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 08 Jan 2026 11:22 AM
Mooli Paratha Without Stuffing (AI Image)
Mooli Paratha Without Stuffing: अगर आप भी जल्दी से मूली के पराठे बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में बताए गए तरीके को ट्राई कर सकते हैं.
Mooli Paratha Without Stuffing: सर्दियों का मौसम आते ही मूली पराठे की याद अपने आप आने लगती है. गरमा-गरम पराठा, ऊपर से मक्खन और साथ में दही या अचार का कॉम्बिनेशन हर किसी को पसंद आता है. अक्सर मूली के स्टफ्ड यानी भरवां पराठे बनाए जाते हैं. कई बार लोग ये शिकायत भी करते हैं कि भरवां पराठे बनाते समय ये फट जाता है और थोड़ी स्टफिंग बाहर आ जाती है. अगर आप भी इस परेशानी का सामना करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आप भरवां पराठे के बजाय इस आर्टिकल में बताए गए आसान तरीके से मूली पराठे को ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं जल्दी और सिंपल तरीके से मूली पराठा बनाने की विधि.
मूली पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- आटा- 2 कप
- मूली- 1 कप (कद्दूकस की हुई)
- अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक- स्वादानुसार
- धनिया पाउडर- आधा चम्मच
- तेल या घी- जरूरत के अनुसार
- धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
- पानी- जरूरत के अनुसार
मूली पराठा को कैसे तैयार करें?
- मूली पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले मूली को अच्छे से धो लें और इसे आप कद्दूकस कर लें. कद्दूकस की हुई मूली में आप नमक को डाल दें और इसे आप 10 मिनट के लिए छोड़ दें. अब आप हथेली से कद्दूकस की हुई मूली को दबाकर पानी निचोड़ लें.
- अब एक बड़े बर्तन में आटा, नमक, 2 चम्मच तेल और अजवाइन को डालकर अच्छे से मिला लें.
- अब आप इसमें कद्दूकस की हुई मूली को डाल दें. इसके बाद आप लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर और धनिया पत्ती को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब थोड़ा पानी डालते हुए आटे को मुलायम गूंथ लें. आटे को आप 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. अब आप आटे से लोई बनाएं. लोई में सूखा आटा लपेट लें और फिर बेलन की मदद से पराठा को बेल लें.
- इसके बाद आप तवा को गर्म करें और पराठे को तवा पर डाल दें. एक तरफ से पका लेने के बाद आप पराठे को दूसरी तरफ से पलट दें. अब पराठे के दोनों तरफ थोड़ा सा घी या तेल लगाकर सेंक लें.
यह भी पढ़ें- Winter Special Bathua Paneer Paratha: सब करेंगे तारीफ, जब सर्दियों में नाश्ते में बनाएंगे बथुआ पनीर पराठा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










