Mango Kesari Halwa Recipe: जब देसी मिठाई को मिले मॉडर्न ट्विस्ट तो मिनटों में बने मैंगो केसरी हलवा, जानें इंस्टैंट रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
mango kesari halwa recipe

AI generated image

Mango Kesari Halwa: अगर आप घर पर कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो मैंगो केसरी हलवा आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. इस डिश को मिनटों में तैयार किया जा सकता है और यह बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आती है.

विज्ञापन

Mango Kesari Halwa Recipe: अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं और कुछ नया और खास ट्राय करना चाहते हैं, तो मैंगो केसरी हलवा आपके लिए एक परफेक्ट डेजर्ट हो सकता है. यह एक ट्रेडिशनल हलवा है जिसमें आम का मीठा स्वाद, सूजी की खुशबू और देसी घी का तड़का दिल को खुशी से भर देता है. खासतौर पर गर्मियों के मौसम में जब आम बाजार में खूब मिलते हैं, तब इस मिठाई को बनाना और भी आसान हो जाता है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान और झटपट रेसिपी.

मैंगो केसरी हलवा के लिए आवश्यक सामग्री

  • सूजी – आधा कप
  • आम का गूदा – 1 कप
  • देसी घी – एक चौथाई कप
  • चीनी – आधा कप या स्वादानुसार
  • पानी – 1 कप
  • केसर के धागे – 7 से 8 (1 टेबलस्पून गर्म दूध में भिगोए हुए)
  • इलायची पाउडर – आधा टीस्पून
  • काजू, बादाम – 1 से 2 टेबलस्पून बारीक कटे हुए
  • किशमिश – 1 टेबलस्पून (ऑप्शनल)

ये भी पढ़ें: Spicy Garlic Chutney Recipe: खाने का स्वाद और मजा हो जाएगा दोगुना! 10 मिनट में बनाएं लहसुन की तीखी चटनी

ये भी पढ़ें: Suji Chips Recipe: मिनटों में तैयार करें क्रंची और टेस्टी सूजी के चिप्स, जानें झटपट तैयार होने वाली रेसिपी

मैंगो केसरी हलवा बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई में थोड़ा सा घी गर्म करें और उसमें सूजी डालें। अब धीमी आंच पर सूजी को सुनहरा होने तक लगातार चलाते हुए भूनें. जब सूजी से खुशबू आने लगे और इसका रंग हल्का गोल्डन हो जाए, तब इसे एक प्लेट में निकालकर अलग रख लें.
  • अब पके हुए मीठे आमों को छीलकर उनके टुकड़े कर लें और मिक्सर में डालकर बारीक प्यूरी बना लें। ध्यान में रखें कि यह प्यूरी ज्यादा पतली न हो. अगर आप चाहें तो रेडीमेड मैंगो पल्प का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • अब उसी कढ़ाई में थोड़ा और घी गर्म करें, उसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. अब इसमें पानी, चीनी और भीगी हुई केसर डालें और उबाल आने दें.
  • जब पानी में उबाल आ जाए, तब उसमें भुनी हुई सूजी डालें और तेज आंच पर चलाते हुए पकाएं. जब सूजी पानी को सोख ले और हलवे जैसा मिक्सचर बनने लगे, तब उसमें आम की प्यूरी डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब इसमें बचा हुआ घी डालें और धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं. जब घी किनारों से अलग होने लगे और हलवा चमकने लगे तब इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें.
  • गर्मागरम मैंगो केसरी हलवा को किसी सुंदर बाउल या कटोरी में निकालें और ऊपर से थोड़े कटे हुए मेवे डालकर सजाएं.

ये भी पढ़ें: Ragi Dosa Recipe: 20 मिनट में बनाएं हेल्दी, क्रिस्पी और टेस्टी डिनर, ट्राई करें ये इंस्टेंट रागी डोसा रेसिपी

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola