Chhole Tikki Chaat Recipe: घर पर बनेगी स्ट्रीट स्टाइल चटपटी और मजेदार छोले टिक्की चाट, जाने झटपट तैयार होने वाली रेसिपी

AI generated image
Chhole Tikki Chaat Recipe: अगर आप अपने बच्चे को शाम के नाश्ते में कुछ चटपटा और मजेदार खिलाना चाहती हैं तो छोले टिक्की चाट आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. इसे बनाना काफी ज्यादा आसान होता है इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है.
Chhole Tikki Chaat Recipe: अगर आप दिल्ली की स्ट्रीट फूड का मजा घर पर लेना चाहते हैं तो छोले-टिक्की चाट से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता. यह उत्तर भारत की एक बेहद लोकप्रिय चाट रेसिपी है, जो अपने चटपटे स्वाद और तीखे मसालों के कारण सभी को बहुत पसंद आती है. खास बात ये है कि इसे बनाना जितना आसान है, इसका स्वाद उतना ही शानदार होता है. इसमें कुरकुरी आलू टिक्की और मसालेदार छोले का कॉम्बिनेशन मुंह में पानी ला देता है. यह एक ऐसी डिश है जो सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि चटपटा खाने के शौकीन बड़ों को भी काफी ज्यादा पसंद आती है. तो आइए जानते हैं छोले टिक्की चाट बनाने की आसान रेसिपी
छोले टिक्की चाट के लिए जरूरी सामग्री
- उबले हुए आलू – 4 मीडियम साइज के
- ब्रेड क्रम्ब्स – आधा कप
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
- अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- नमक – स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
- तेल – सेंकने के लिए
- काबुली चने (छोले) – 1 कप रातभर भिगोए हुए
- टमाटर – 2 बारीक कटे हुए
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
- तेल – 2 टेबलस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- हरी चटनी
- इमली की मीठी चटनी
- दही – फेंटा हुआ
- प्याज और टमाटर – बारीक कटे
- बारीक सेव या भुजिया
- हरा धनिया
ये भी पढ़ें: Makhana Chivda Recipe: स्कूल की तैयारियों के बीच अब ब्रेकफास्ट की नहीं रहेगी कोई टेंशन, मिनटों में बनाएं मखाना चिवड़ा
छोले टिक्की चाट बनाने की विधि
- भीगे हुए चनों को कुकर में 4-5 सीटी तक उबाल लें. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें, उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और भूनें. इसके बाद कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च और सभी मसाले डालकर टमाटर नरम होने तक पकाएं.
- अब उबले हुए छोले डालकर 5 से 7 मिनट अच्छे से पकाएं. अब थोड़ा सा पानी डालें ताकि छोले ग्रेवी वाले बनें. उबले आलू मैश करें और उसमें हरी मिर्च, अदरक, मसाले और ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं. इस मिश्रण से गोल टिक्की बनाएं और तवे पर हल्का तेल डालकर दोनों तरफ से सुनहरा सेंकें.
- एक प्लेट में 2 टिक्की रखें, ऊपर से छोले डालें. अब इसमें हरी चटनी, इमली की चटनी और दही डालें. अंत में ऊपर से प्याज, टमाटर, सेव और हरा धनिया डालकर गार्निश करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










