Fruit Salad Sandwich Recipe: मिनटों में तैयार करें ये बच्चों के लिए स्वीट और न्यूट्रिशियस टिफिन, जानें फ्रूट सैलेड सैंडविच की आसान रेसिपी

AI generated image
Fruit Salad Sandwich Recipe: अगर आप अपने बच्चे को टिफिन में कुछ फ्रेश और हेल्दी देना चाहते हैं तो इससे बेहतर ऑप्शन आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता. फ्रूट सैलेड सैंडविच को बिना मेहनत के मिनटों में तैयार किया जा सकता है.
Fruit Salad Sandwich Recipe: अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का टिफिन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो तो फ्रूट-सैलेड सैंडविच एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह एक ऐसी रेसिपी है जो न सिर्फ बच्चों को बहुत पसंद आती है बल्कि यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है. इसमें इस्तेमाल होने वाले ताजे फल बच्चों को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं और क्रीम या दही के साथ इसका स्वाद और भी ज्यादा मजेदार बन जाता है. तो चलिए जानते हैं फ्रूट-सैलेड सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी.
फ्रूट सैलेड सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- ब्रेड स्लाइस – 4 से 6 पीस वाइट या ब्राउन
- सेब – 1 छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- केला – 1 कटा हुआ
- अंगूर – 10 से 12, आधा कटा हुआ
- अनार – 2 टेबलस्पून
- संतरे या कीवी – 1 छोटा (ऑप्शनल)
- फ्रेश क्रीम – 3 टेबलस्पून या हंग कर्ड – 4 टेबलस्पून
- शहद – 1 टेबलस्पून या स्वाद अनुसार
- नमक – एक चुटकी
- काली मिर्च – एक चुटकी (ऑप्शनल)
- मक्खन – थोड़ा सा ब्रेड पर लगाने के लिए
ये भी पढ़ें: Makhana Chivda Recipe: स्कूल की तैयारियों के बीच अब ब्रेकफास्ट की नहीं रहेगी कोई टेंशन, मिनटों में बनाएं मखाना चिवड़ा
फ्रूट सैलेड सैंडविच बनाने की विधि
- सबसे पहले सभी फलों को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. कोशिश करें कि फल ज्यादा पानीदार न हों ताकि सैंडविच गीला न हो.
- एक मिक्सिंग बाउल में कटी हुई सारी फ्रूट्स लें. अब इसमें फ्रेश क्रीम या हंग कर्ड डालें. अब इसमें शहद, एक चुटकी नमक और थोड़ी सी काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं. अब आपका फ्रूट-सैलेड तैयार हो गया.
- ब्रेड स्लाइस के किनारों को चाहें तो काट सकते हैं. अब हर स्लाइस पर हल्का सा मक्खन लगाएं ताकि ब्रेड सॉग्गी न हो.
- एक ब्रेड स्लाइस पर तैयार फ्रूट-सैलेड का मिश्रण फैलाएं और दूसरी स्लाइस को उसके ऊपर रखकर हल्का दबाएं.
- अब इस सैंडविच को तिकोने या चौकोर आकार में काटें और बच्चों के टिफिन में पैक करें या फिर फौरन सर्व करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










