ePaper

Chana Toast Cutlet Recipe: क्रिस्पी और चटपटा खाने की जिद कर रहे बच्चे? बिना समय बर्बाद किये इस तरह तैयार करें चना टोस्ट कटलेट

Updated at : 10 Jul 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
chana toast recipe

AI generated image

Chana Toast Cutlet Recipe: अगर आप अपने बच्चे को कुछ ऐसा खिलाना चाहती हैं जो क्रिस्पी तो हो ही बल्कि इसके साथ ही हेल्दी भी हो तो ऐसे में चना टोस्ट रेसिपी आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्शन है. आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Chana Toast Cutlet Recipe: अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का टिफिन हो स्वाद और सेहत से भरपूर कुछ देना तो ऐसे में चना-टोस्ट कटलेट से बेहतर कुछ और आपके लिए नहीं हो सकता है. यह रेसिपी प्रोटीन से भरपूर होती है और इसे बनाना भी बेहद आसान होता है. यह नाश्ते या शाम के स्नैक के लिए भी परफेक्ट है. इसमें चने और ब्रेड का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट को भी भरा रखता है. अगर शाम के समय आपके बच्चे बाहर जाकर कुछ चटपटा खाने की जिद कर रहे हैं तो इस डिश को टेस्ट करने के बाद वे आपसे यही डिश बनाकर उन्हें देने की जिद करेंगे. तो चलिए इसकी सबसे आसान रेसिपी जानते हैं.

चना-टोस्ट कटलेट बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • उबले हुए चने काले या सफेद – 1 कप
  • उबले आलू – 2 मीडियम मैश किए हुए
  • ब्रेड स्लाइस – 2 से 3 भीगी और निचोड़ी हुई
  • प्याज़ – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून कटा हुआ
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • चाट मसाला – 1 टीस्पून
  • गरम मसाला – आधा टीस्पून
  • ब्रेड क्रम्ब्स – आधा कप लपेटने के लिए
  • तेल – हल्का तलने के लिए

ये भी पढ़ें: Suji Sandwich Recipe: टिफिन में हर दिन मचेगा धमाल! ब्रेड नहीं सूजी से बनाएं बच्चों का फेवरेट सैंडविच

ये भी पढ़ें: Suji Appe Recipe: बच्चों के लिए शाम के नाश्ते को बनाएं हेल्दी और टेस्टी, इस तरह बिना ऑइल मिनटों में तैयार करें सूजी अप्पे

चना-टोस्ट कटलेट बनाने की विधि

  • एक बड़े बाउल में उबले और मैश किए हुए चने डालें और इन्हें अच्छी तरह से मसल लें ताकि पेस्ट जैसा बन जाए. अब इसमें मैश किए हुए आलू, भीगी हुई ब्रेड, प्याज़, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • अब तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे कटलेट बनाएं. आप अगर चाहें तो इन्हें इन्हें गोल या ओवल शेप दे सकते हैं. हर कटलेट को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छे से लपेट लें ताकि ये बाहर से क्रिस्पी बनें.
  • एक नॉन-स्टिक तवा या पैन लें और उसमें थोड़ा सा तेल गर्म करें. अब कटलेट को मीडियम आंच पर दोनों ओर से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेकें.
  • गरमागरम चना-टोस्ट कटलेट को हरी चटनी, टमैटो सॉस या इमली की चटनी के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें: Hung Curd Sandwich Recipe: स्कूल में टिफिन खोलते ही खुश हो जाएंगे बच्चे, इस तरह मिनटों में उनके लिए बनाएं हंग कर्ड सैंडविच

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola