Besan Toast Recipe: सुबह या शाम की भूख होगी फौरन गायब! सिर्फ 10 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी बेसन टोस्ट

AI generated image
Besan Toast Recipe: अगर आप कुछ नया, स्वादिष्ट और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो बेसन टोस्ट आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह पेट भी भरेगा, सेहत भी बनाएगा और इसका जो स्वाद है वह भी जबरदस्त होता है.
Besan Toast Recipe: अगर आप सुबह या शाम के नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो झटपट बनने वाला हो, हेल्दी हो और टेस्टी भी, तो बेसन टोस्ट एक बेहतरीन और टेस्टी ऑप्शन है. यह एक ऐसी डिश है जो कम तेल में बनती है, न्यूट्रिशियस होती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. इसमें बेसन की अच्छाई होती है और सब्जियों का जबरदस्त स्वाद भी होता है. आप अगर चाहें तो इसे अपने बच्चों को टिफिन में पैक करके भी दे सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ब्रेड टोस्ट बनाने की विधि.
बेसन टोस्ट के लिए जरूरी सामग्री
- बेसन – 1 कप
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई (ऑप्शनल)
- शिमला मिर्च – 2 टेबल स्पून बारीक कटी हुई
- धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून बारीक कटी हुई
- नमक – स्वाद अनुसार
- लाल मिर्च पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
- हल्दी – 1 चुटकी
- अजवाइन – एक चौथाई टीस्पून
- पानी – लगभग आधा कप घोल बनाने के लिए
- ब्रेड स्लाइस – 4 से 6
- तेल – काफी कम सिर्फ सेकने के लिए
ये भी पढ़ें: Sabudana Tikki Recipe: न ज्यादा तेल की बर्बादी और न समय की, मिनटों में इस तरह बनाएं हेल्दी और कुरकुरी साबूदाना टिक्की
ये भी पढ़ें: Makhana Barfi Recipe: बिना झंझट मिनटों में बनाएं सुपर हेल्दी मखाने की बर्फी, जानें आसान रेसिपी
बेसन टोस्ट बनाने की विधि
- एक बड़े बाउल में बेसन लें और उसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन डालें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल पकोड़े के घोल जैसा होना चाहिए, न बहुत पतला और न बहुत गाढ़ा.
- अब ब्रेड स्लाइस लें और एक साइड पर इस बेसन के घोल को अच्छे से फैलाएं. अगर आप चाहें तो दोनों साइड पर भी लगा सकते हैं.
- नॉन-स्टिक तवा या पैन को गरम करें और थोड़ा सा तेल लगाएं. अब घोल लगे ब्रेड स्लाइस को तवे पर रखें और इसे ढककर मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक सेकें. अंत में इसे पलटें और दूसरी साइड भी सेकें जब तक दोनों साइड क्रिस्पी न हो जाएं.
- आपकी बेसन टोस्ट तैयार है. अब इसे प्लेट में निकालें और हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










