Easy And Simple Mehndi Design: बिना आर्टिस्ट के घर बैठे लगाएं आसान और सिंपल मेहंदी डिजाइन, लोग करेंगे खूब तारीफ
Published by : Priya Gupta Updated At : 20 Dec 2025 1:32 PM
simple and easy mehndi design image (AI IMAGE)
Easy And Simple Mehndi Design: मेहंदी लगाना के लिए किसी सुंदर और आसान डिजाइन की तलाश में हैं तो इस आर्टिकल में देखें आसान और सिंपल मेहंदी डिजाइन.
Easy And Simple Mehndi Design: मेहंदी लगाना हर महिला को बहुत पसंद होता है. ज्यादा भरे डिजाइन की वजह से हम अक्सर हाथों में मेहंदी नहीं लगा पाते हैं जिससे हम आर्टिस्ट के पास जाकर मेहंदी लगाते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए है बहुत आसान और सिंपल मेहंदी डिजाइन जिसे आप अपने हाथों से आसानी से लगा सकती हैं. इस तरह की आसान और सिंपल मेहंदी डिजाइन आप हर खास मौके पर लगाकर अपने लुक को पूरी तरह से निखार सकती हैं. चाहे तीज-त्योहार हो, करवा चौथ, राखी, दिवाली या कोई पारिवारिक कार्यक्रम, ये मेहंदी डिजाइन हर अवसर पर खूब जचती हैं. कम समय में लगने वाली यह मेहंदी डिजाइन आपके हाथों को आकर्षक और खूबसूरत बनाने के लिए बेस्ट है.
मोर मेहंदी डिजाइन | Peacock Mehndi Design

मोर मेहंदी डिजाइन पहले से ही खूब ट्रेंड में है. इसे आप अपने हाथों में लगा सकती हैं. ये दिखने में ब्यूटीफुल होने के साथ रचने के बाद बहुत आकर्षक लगते हैं.
सिंपल और आसान मेहंदी डिजाइन | Simple And Easy Mehndi Design

अगर आपको मेहंदी लगाना नहीं भी आता तो भी आप इस डिजाइन को अपने हाथों में आसानी से लगा सकती हैं. इसमें छोटे-छोटे पत्ते, फूल और डॉट पैटर्न होते हैं जो लगाने के बाद बहुत खूबसूरत दिखते हैं.
ईजी अरेबिक मेहंदी डिजाइन | Easy Arabic Mehndi Design

आसान अरबी मेहंदी डिजाइन अपने बोल्ड और फॉलोइंग पैटर्न की वजह से बहुत ट्रेंड में रहती हैं. इसमें बड़े फूल, पत्तियां और बीच-बीच में खाली जगह छोड़ी जाती है, जिससे डिजाइन और भी उभरकर दिखाई देती है.
गोल बिंदु मेहंदी डिजाइन | Circle Dot Mehndi Design

गोल बिंदु मेहंदी डिजाइन हाथों में लगाना बहुत आसान होता है. इसमें बने छोटे-छोटे गोल और बिंदुओं का डिजाइन हल्का और सुंदर लुक देने के लिए खूब पसंद किया जाता है. यह शुरुआती लोगों के लिए बेहद आसान होती हैं.
यह भी पढ़ें: Mehndi Design Easy And Beautiful: आर्टिस्ट की तरह आप भी लगा लेंगी मेहंदी, यहां देखें सिंपल और ब्यूटीफुल डिजाइन
यह भी पढ़ें: Mehndi Design: पिया के नाम रचाएं ये खास मेहंदी डिजाइन, दूल्हे राजा की थम जाएंगी नजरें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










