ePaper

Matar Chura Poha Recipe: घर आए मेहमानों को खिलना है कुछ बढ़िया, तो जरूर ट्राई करें ये स्वादिष्ट मटर चूड़ा पोहा 

Updated at : 22 Jan 2026 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
matar chuda poha

मटर चूड़ा पोहा

Matar Chura Poha Recipe: मटर चूड़ा पोहा एक आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी है, जो स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रखती है. हरी मटर और नरम पोहे से बना यह नाश्ता हल्का, पौष्टिक और हर उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है.

विज्ञापन

Matar Chura Poha Recipe: मटर चूड़ा पोहा एक स्वादिष्ट, हल्का और झटपट बनने वाला नाश्ता है. यह खासतौर पर सुबह के समय या हल्की भूख में बहुत अच्छा लगता है. चूड़ा यानी पतले पोहे और हरी मटर से बनने वाला यह व्यंजन स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देता है. इसमें मटर की मिठास और पोहे की नरम बनावट मिलकर इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का पसंदीदा बनाती है. कम तेल और कम सामान से बनने वाली यह रेसिपी रोजमर्रा के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. ये नाश्ता ऐसा है कि आप किसी को  भी कभी भी खाने के लिए दे सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं. 

मटर चूड़ा पोहा बनाने के लिए जरूरी सामान 

  • चूड़ा (पतले पोहे) – 1 कप
  • हरी मटर – ½ कप
  • प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 (चाहें तो, बारीक कटी)
  • तेल – 2 चम्मच
  • राई – ½ छोटी चम्मच
  • हल्दी – ¼ छोटी चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • नींबू – ½ (रस के लिए)
  • हरा धनिया – थोड़ा सा (सजाने के लिए)

कैसे करते हैं तैयार 

  1. चूड़ा धोएं
    चूड़ा को छलनी में डालकर हल्के पानी से धो लें. अब उसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  2. कड़ाही गरम करें
    गैस पर कड़ाही रखें और उसमें तेल डालें.
  3. राई डालें
    तेल गरम हो जाए तो राई डालें.जब राई चटकने लगे, तब प्याज डालें.
  4. प्याज और मटर पकाएं
    प्याज को हल्का सुनहरा होने तक चलाएं. अब हरी मटर और हल्दी डालें.  2–3 मिनट तक पकाएं.
  5. चूड़ा मिलाएं
    अब भीगा हुआ चूड़ा और नमक डालें. धीरे-धीरे सबको मिलाएं.
  6. पोहा तैयार करें
    गैस धीमी कर दें और 2 मिनट ढककर रखें.
  7. लास्ट में
    गैस बंद करें. ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डालें.

यह भी पढ़ें: Aloo Matar Kachori: ठंड में स्वाद का मजा दोगुना कर देगी ये मजेदार आलू मटर कचौरी, नोट करें झटपट बनाने की रेसिपी

यह भी पढ़ें: Suji Cheese Balls Recipe: शाम की भूख के लिए चाहिए कुछ चटपटा स्वाद, तो आज ही घर पर बनाएं ये टेस्टी चीजी बॉल्स 

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola