ePaper

Ear Care: क्या होता है जब आप कानों में दिनभर लगाकर रखते हैं ईयरबड्स? जानकर कहीं चौंक न जाएं आप

Updated at : 03 Apr 2025 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
side effects of using earbuds

pic credits: pexels

Ear Care: कई लोगों की यह आदत होती है कि वे अपने कानों में दिनभर ईयरबड्स लगाकर गाने सुनते रहते हैं या फिर बातें करते रहते हैं. लेकिन क्या ऐसा करना सही होता है? चलिए जानते हैं ऐसा करने से आखिर क्या नुकसान हो सकते हैं.

विज्ञापन

Ear Care: आज के समय में स्मार्ट गैजेट्स या फिर वियरेबल्स का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है. ये गैजेट्स छोटे तो होते हैं लेकिन इनके काम काफी बड़े-बड़े होते हैं. इन्हीं गैजेट में से एक गैजेट है ईयरबड्स. आज के समय आप जिसके भी कान में देखें आपको ईयरबड्स लगे हुए जरूर दिखेंगे. ये जो बड्स होते हैं वे हर ब्रैंड और प्राइस रेंज में आते हैं जिस वजह से इन्हें सभी के लिए अफोर्ड करना और भी ज्यादा आसान हो जाता है. अगर देखा जाए तो यह एक तरह से फैशन ट्रेंड की तरह भी बन गया है. आप इसका इस्तेमाल ऑफिस से लेकर जिम या फिर ट्रेवल करते हुए भी कर सकते हैं. कई लोगों को तो इसका इस्तेमाल दिनभर भी करते हुए देखा गया है. आज की यह आर्टिकल उन्हीं लोगों के लिए है. आज हम आपको लंबे समय तक कानों पर ईयरबड्स लगाए रखने की वजह से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

बढ़ जाता है कानों में दर्द का खतरा

अगर आप दिनभर अपने कानों में ईयरबड्स लगाकर गाने सुनते रहते हैं या फिर बातें करते रहते हैं तो बता दें आपको ऐसा करने से हर कीमत पर बचना चाहिए. कई लोगों को कानों में लंबे समय तक बड्स लगाए रखने की वजह से दर्द, घबराहट और प्रेशर का अनुभव हो सकता है. कई बार ऐसा भी होता है कि बड्स के शेप की वजह से कानों में खुजली या फिर तेज जलन से भी आपको जूझना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

सुनने में हो सकती है समस्या

हमारे कानों के अंदर सॉफ्ट सेल्स होते हैं जिस वजह से हमें लंबे समय तक काफी तेज वॉल्यूम में कभी भी ईयरबड्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. लंबे समय तक इसके इस्तेमाल से हमारे सॉफ्ट सेल्स डैमेज हो सकते हैं. जब ऐसा होता है तो आपके सुनने की कैपिसिटी धीरे-धीरे कम होती चली जाती है. कई मामलों में तो लोग एक समय के बाद बहरे भी हो सकते हैं.

एक्सीडेंट होने का खतरा

आजकल ईयरबड्स काफी ज्यादा हाईटेक हो गए हैं. इनमें से कुछ ऐसे बड्स भी होते हैं जो आपको बाहरी दुनिया से पूरी तरह से कट जाते हैं. यह एक मुख्य कारण है कि कई बार जब आप बड्स लगाकर घर से बाहर निकलते हैं तो सड़क पर एक्सीडेंट होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. कई बार ऐसा भी होता है कि आप पब्लिक प्लेस पर ईयरबड्स लगाकर रखते हैं और जब सामने वाला आपसे कुछ कहता है तो आपको गलतफहमियां भी होने लगती है.

इन्फेक्शन होने का खतरा

जब आप अपने कानों में ईयरबड्स लगाते हैं तो इससे हवा का अंदर और बाहर जाना बंद हो जाता है या फिर इसमें रुकावट आने लगती है. ऐसा होने की वजह से के बार कानों के अंदर नमी तो कई बार कानों के अंदर गर्मी का एहसास होता है. जब ऐसा होता है तो कानों के अंदर बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं और फंगस लगने का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है. जब ऐसा होता है तो आपके कानों में इन्फेक्शन होने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola