एलोपैथी फेल हो जाए तो गधे का मूत्र बन सकता है इन 2 गंभीर बीमारियों का इलाज, आयुर्वेद का दावा

Updated at : 13 Jul 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
Donkey

Donkey Urine: जब एलोपैथी में इलाज असफल हो जाए तो आयुर्वेद में उम्मीद की किरण नजर आती है. लेखर सत्येन्द्र पीएस की किताब ‘मांसौषधि’ में दावा किया गया है कि मिर्गी और हिस्टीरिया जैसी जटिल बीमारियों में गधे का मूत्र बेहद असरदार हो सकता है. जानें कैसे.

विज्ञापन

Donkey Urine: जब भी किसी की कोई बीमारी एलोपैथी से ठीक नहीं हो पाती है तो वह बहुत उम्मीद की नजरों से आयुर्वेद को देखता है. क्योंकि यह विश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा प्रणालियों में एक है. इसमें हर बीमारी का कारगर उपाय बताया गया है. मिर्गी और हिस्टीरिया ऐसी ही दो बीमारी है जिसका इलाज बहुत ही मुश्किल से होता है. लेकिन पारंपरिक मान्यताओं और आयुर्वेद के मुताबिक गधे के मूत्र इन दो बीमारियों में बेहद फायदेमंद हो सकता है. ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि लेखर सत्येन्द्र पीएस की किताब मांसौषधि में दावा किया गया है. उनका मानना है कि इसमें औषधीय गुण होते हैं जो इस बीमारी में मददगार होने के साथ साथ शरीर को शुद्ध कर देता है.

मिर्गी क्या होता है

मिर्गी एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें दिमाग की विद्युत गतिविधि अचानक असामान्य हो जाती है. इसकी वजह से मरीज को बार-बार दौरे (सीजर्स) पड़ते हैं. ये दौरे कुछ सेकेंड से लेकर कई मिनट तक हो सकते हैं. कई मामलों में मरीज बेहोश हो जाता है या शरीर में झटके आने लगते हैं. डॉक्टरों के मुताबिक मिर्गी किसी भी उम्र में हो सकती है. सिर में चोट, मस्तिष्क संक्रमण या जन्म के समय की समस्याएं इसकी वजह हो सकती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित दवा और सही इलाज से इस रोग को नियंत्रित किया जा सकता है.

Also Read: Which Animal Meat To Eat Rain Season: बारिश के मौसम में किस जानवर का मांस खाना चाहिए? सुअर, बकरे या भैंस 

हिस्टीरिया क्या है

हिस्टीरिया एक मानसिक रोग है, जिसमें व्यक्ति मानसिक तनाव के चलते शारीरिक लक्षण महसूस करने लगता है, जबकि कोई शारीरिक कारण नहीं होता. मरीज को अचानक बेहोशी, शरीर में ऐंठन, सांस रुकने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यह समस्या आमतौर पर भावनात्मक आघात, डर या अत्यधिक तनाव के कारण होती है. विशेषज्ञ इसे “कन्वर्जन डिसऑर्डर” भी कहते हैं. यह बीमारी ज्यादातर युवाओं और महिलाओं में देखी जाती है. मनोचिकित्सकों के अनुसार, काउंसलिंग, व्यवहार थेरेपी और परिवार का सहयोग इस रोग के इलाज में बेहद मददगार होता है.

क्या लिखा गया है किताब में

मांसौषधि नामक किताब में लिखा गया है ”खरमूत्रमपस्समारोन्मादग्रहविनाशम् ॥ जिसका अर्थ गधे का मूत्र अपस्मार (मिरगी, हिस्टीरिया), उन्माद (पागलपन आदि) का नाशक है.

Also Read: Morning Habits For Weight Loss: वजन कम करने के लिए अपनाएं सुबह में ये आदतें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola