Do You Know: क्यों लेटे हुए इंसान को लांघने से मना करते हैं बड़े-बुजुर्ग? जानें हैरान करने वाले कारण

AI generated image
Do You Know: अक्सर हमने घर के बड़े-बुजुर्गों से सुना है कि लेटे हुए इंसान को लांघना शुभ नहीं होता. लेकिन उनके ऐसा कहने के पीछे कारण क्या है? आज हम आपको इसके पीछे छुपे प्रमुख कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं.
Do You Know: बचपन से हम अपने बड़े-बुजुर्गों से यह सुनते आए हैं कि कभी लेटे हुए इंसान को लांघना नहीं चाहिए. जब घर के बड़े ऐसा कहते हैं तो हमारे दिमाग में यह सवाल जरूर आता है कि वे ऐसा कह क्यों रहे हैं. जानकारों की या फिर घर के बड़ों की अगर मानें तो ऐसा करना काफी ज्यादा अशुभ होता है और अगर बार-बार ऐसा किया जाए तो जीवन में कई तरह की मुसीबतें भी आ सकती हैं. आज इस आर्टिकल में हम मान्यताओं के आधार पर बताने जा रहे हैं कि क्यों आपको लेटे हुए इंसान को लांघने से बचना चाहिए और अगर आपने लांघ दिया तो इसका परिणाम क्या हो सकता है. चलिए जानते हैं विस्तार से.
पैर होते हैं अपवित्र
मान्यताओं पर जाएं तो हमारे जो पैर होते हैं वे ही हमारे शरीर के सबसे अपवित्र अंग होते हैं. यह एक मुख्य कारण है कि घर के बड़े-बुजुर्ग हमेशा से कहते रहे हैं कि लेटे हुए इंसान को लांघने की गलती नहीं करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: आखिरी सांस तक इन लोगों को नहीं मिलती इज्जत, शर्मिंदगी और जिल्लत में बिताना पड़ता है जीवन
रुक सकती है एनर्जी
मान्यताओं के अनुसार अगर आप अपने पैरों को किसी के सिर या फिर शरीर के ऊपर लेकर जाते हैं तो ऐसे में उसके शरीर में फ्लो होने वाली एनर्जी रुक भी सकती है.
रुक जाती है लंबाई
बड़े-बुजुर्गों की नजरों से देखें तो जब आप किसी लेटे हुए इंसान को लांघ देते हैं तो उसकी लंबाई रुक जाती है और वह सही से ग्रो नहीं कर पाता. बता दें यह कारण नैतिक और सामजिक ज्यादा है.
चोट लगने का रहता है खतरा
हमारे बड़े-बुजुर्ग इसलिए भी लेटे हुए इंसान को लांघने से मना करते हैं क्योंकि इस समय चोट लगने का खतरा ज्यादा होता है. किसी को चोट न लगे और न ही हानि हो इसलिए आपको गलती से भी लेटे हुए इंसान को लांघना नहीं चाहिए.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




