Diwali Special Gujiya Recipe: अपने हाथों से चाशनी वाली गुजिया बनाकर घरवालों को दें दिवाली पर स्वीट सरप्राइज, इस तरह से करें तैयार

gujiya recipe ( AI Image)
Diwali Special Gujiya Recipe: आप भी दिवाली के मौके पर अपने हाथों से मीठे में कुछ बनाने की सोच रहे हैं तो आप चाशनी वाली गुजिया को बनाएं. गुजिया को आप आसानी से घर बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
Diwali Special Gujiya Recipe: दिवाली के त्योहार पर घर की बनी मिठाई का इंतजार हर कोई करता हैं. ये मिठाइयां त्योहार की रौनक को और भी बढ़ा देती हैं. गुजिया एक ऐसी मिठाई है जिसे घर पर आसानी से आप तैयार कर सकते हैं. जब घर में गुजिया को बनाया जाता है तो बच्चे भी मां के साथ बैठकर गुजिया बनाते हैं. बड़े होने पर बचपन की ये खूबसूरत याद हमेशा साथ बनी रहती है. इस दिवाली आप भी मीठे में चाशनी वाली गुजिया को बना लें. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से कैसे आप चाशनी वाली गुजिया को बना सकते हैं.
गुजिया बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मैदा- 2 कप
- घी- जरूरत के अनुसार
- पानी- जरूरत के अनुसार
- मावा- 1 कप
- चीनी- स्वादानुसार
- काजू- 2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए
- बादाम- 2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए
- पिस्ता- 2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए
- किशमिश- 2 बड़े चम्मच
- नारियल कद्दूकस किया हुआ- 2 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
गुजिया को कैसे तैयार करें?
- चाशनी वाली गुजिया बनाने के लिए आप एक बर्तन में मैदा को लें. मैदा में आप 3-4 चम्मच घी डालकर अच्छे से मिला लें. अब इसमें पानी डालकर अच्छे से गूंथ लें और फिर कपड़े से ढककर रख दें.
- अब आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें मावा को डालकर हल्की आंच भूनें. इसे आप लगातार चलाते रहें जब तक इसका रंग सुनहरा न हो जाए. अब इसमें आप चीनी, बारीक कटा हुआ काजू, बारीक कटा हुआ पिस्ता, बारीक कटा हुआ काजू, बारीक कटा हुआ बादाम और कद्दूकस किया हुआ नारियल को मिक्स कर दें. इसमें आप इलायची पाउडर को मिला लें. अब इसे ठंडा होने के लिए ��ख दें.
- अब आप एक पैन में चीनी और पानी को डालें और चीनी घुलने तक पका लें. आपकी चाशनी तैयार है. इसे अलग रख दें.
- अब आप मैदा से छोटी लोई बनाकर गोल बेल लें. आप बीच में मावा के मिश्रण को एक चम्मच डालें. किनारों पर आप उंगली की मदद से पानी लगा लें और किनारों को जोड़ दें. अब आप ऊपर में एक साइड से अंदर की तरफ मोड़ते हुए डिजाइन बना लें. जिससे मावा का भरावन बाहर नहीं निकल पाए. अब एक कड़ाही में घी को गर्म करें और इसमें गुजिया को डालकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें. फ्राई होने के बाद आप इसे चाशनी में कुछ देर के लिए डुबो दें और फिर निकाल लें.
यह भी पढ़ें- Diwali Special Kesar Kalakand: सॉफ्ट, रसदार और झटपट तैयार, हर किसी के दिल को भाएगी ये लजीज मिठास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










