ePaper

Diwali 2024: माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय होती है ये चीजें, दिवाली के दिन करें अर्पित

Updated at : 27 Oct 2024 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali 2024

Diwali 2024: अगर आप भी दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो इस लेख में आपको यह बताया जा रहा है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को क्या अर्पित करना शुभ माना जाता है और जो लोग ऐसा करते हैं उन पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है.

विज्ञापन

Diwali 2024: दीपों का त्योहार दिवाली इस साल 31 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है. दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा भी की जाती है. माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है और लोग दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं. मान्यता यह भी है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी स्वर्ग से धरती पर आती है और भक्त की हर मनोकामना पूरा करती है. माता लक्ष्मी को कुछ चीजें बहुत प्रिय होती और अगर इन चीजों को दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को अर्पित किया जाए तो इससे मां खुश होती है और जीवन में धन से जुड़ी समस्या भी समाप्त होती है. अगर आप भी दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो इस लेख में आपको यह बताया जा रहा है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को क्या अर्पित करना शुभ माना जाता है और जो लोग ऐसा करते हैं उन पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है.

शंख से जल छिड़कें

दिवाली के दिन जब माता लक्ष्मी की पूजा करें तो शंख से पानी जरूर छिड़के, ऐसा करना इसलिए भी शुभ माना जाता है क्योंकि शंख को माता लक्ष्मी का भाई माना जाता है और इसके बारे में यह मान्यता भी है कि समुंद मंथन से शंख की उत्पति हुई थी और इससे जल जा छिड़काव करने पर घर से नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है और घर में वातावरण भी अच्छा बना रहता है.

कमल का फूल

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को कमल का फूल जरूर से अर्पित करना चाहिए. कमल के फूल में माता लक्ष्मी का निवास होता है और यह माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय भी होता है, इसलिए अगर आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को यह फूल अर्पित करते हैं, तो आपके जीवन में माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा और धन से जुड़ी समस्या समाप्त हो जाएगी.

Also read: Diwali Rangoli: दिवाली पर खुद तारीफ बटोरेंगे ये रंगोली डिजाइन, अभी करें Save

Also read: Diwali Vastu Tips: दिवाली के दिन घर के इन स्थानों पर रखें सिक्के, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

घी का दीपक जलाएं

दिवाली के दिन आपको माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान घी का दीपक जलाना चाहिए, घी के दीपक को आपको उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए. घी के दीये जलाने से माता लक्ष्मी खुश होती हैं और जो व्यक्ति ऐसा करते हैं, उनके जीवन में धन-वैभव की कोई कमी नहीं रहती है.

सिंदूर और हल्दी चढ़ाएं

माता लक्ष्मी की पूजा करते समय आपको उन्हें सिंदूर और हल्दी जरूर चढ़ाना चाहिए, ये सामग्रियां पूजा के लिए शुभ मानी जाती हैं और जो लोग विशेष रूप से दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को ये चीजें अर्पित करते हैं, उनके जीवन से पैसों की तंगी की समस्या समाप्त हो जाती है.

Also read: Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, घर से चली जाती है बरकत

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola