ePaper

Diwali Vastu Tips: दिवाली के दिन घर के इन स्थानों पर रखें सिक्के, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Updated at : 26 Oct 2024 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali Vastu Tips

Diwali Vastu Tips

Diwali Vastu Tips: इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को अर्पित सिक्के को घर के किन स्थानों पर रखना चाहिए.

विज्ञापन

Diwali Vastu Tips: हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक माह की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा. दिवाली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है और इस साल यह त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा. दिवाली का यह त्योहार दीपों का त्योहार है और इस दिन सभी घरों में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. माता देवी को धन की देवी माना जाता है, इसलिए लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार माता लक्ष्मी को कुछ पैसे अर्पित करते हैं, जिसमें सिक्के भी शामिल होते हैं, लेकिन इन सिक्कों को पूजा में अर्पित करने से बाद, उनका क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी कई लोगों को नहीं होती है. इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को अर्पित सिक्के को घर के किन स्थानों पर रखना चाहिए.

तुलसी में रखें सिक्के

Credit-istock

अगर आप भी दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को सिक्के अर्पित करते हैं, तो इन अर्पित सिक्कों को आपको तुलसी के पास रख देना चाहिए. तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है और वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप माता लक्ष्मी को चढ़ाए गए सिक्के को तुलसी के पास रखते हैं, तो ऐसा करने से आपके जीवन से पैसों की तंगी की समस्या दूर हो जाती है.

Also read: Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, घर से चली जाती है बरकत

Also read: Diwali 2024: दिवाली पर क्यों चढ़ाया जाता है मूढ़ी और बताशे का प्रसाद? जानें

पूजा घर में रखें सिक्के

Credit-istock

माता लक्ष्मी को अर्पित सिक्कों को आप अपने पूजा रूम में भी रख सकते हैं. पूजा रूम घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है और अगर आप अपने पूजा रूम में सिक्के रख रहे हैं, तो इसे लाल रंग के कपड़े में लपेट कर रखें, ऐसा करने की सलाह इसलिए दी जाती है, क्योंकि लाल रंग माता लक्ष्मी का प्रिय रंग माना जाता है और पूजा रूम में सिक्के रखने से माता लक्ष्मी की कृपा घर पर हमेशा बनी रहती है.

तिजोरी में रखें सिक्के

Credit-istock

माता लक्ष्मी को अर्पित सिक्कों को आप तिजोरी में भी रख सकते हैं. दिवाली के दिन तिजोरी की पूजा करके आप इन सिक्कों को अपनी तिजोरी में रख सकते हैं, चूंकि ये सिक्के माता लक्ष्मी को अर्पित किये गए होते हैं, इसलिए इनमें माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है और इन सिक्कों का तिजोरी में रखा जाना भी शुभ माना जाता है.   

Also read: Diwali Vastu Tips: दिवाली पर आजमाएं धनिया के ये उपाय, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.    

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola