Dining Table Decoration Ideas: इन डेकोरेशन आइडियाज से डाइनिंग टेबल को दें नया लुक, हर कोई करेगा तारीफ

dining table decorations ( AI Image)
Dining Table Decoration Ideas: अगर आप भी डाइनिंग टेबल को डेकोरेट करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आइए जानते हैं डाइनिंग टेबल को सजाने के कुछ डेकोरेशन आइडियाज.
Dining Table Decoration Ideas: अक्सर हम पूरे घर की सजावट पर ध्यान देते हैं लेकिन डाइनिंग टेबल को अच्छे से नहीं सजा पाते हैं. कई बार तो टेबल पर सामान भी बिखरा हुआ रहता है. टेबल पर बिखरे सामान से रूम गंदा नजर आता है और पूरे डाइनिंग टेबल का लुक भी खराब हो जाता है. इसलिए आप डाइनिंग टेबल को अच्छे से सजाएं. डाइनिंग टेबल को सजाने के लिए आप इन डेकोरेशन आइडियाज का इस्तेमाल कर सकते हैं.
सबसे पहले क्या करें?
डाइनिंग टेबल सजाने से पहले आप चीजों को हटा लें. फिर आप टेबल को अच्छे से साफ कर लें. टेबल जब साफ हो जाए तब आप इसे सजाने की शुरुआत करें.
टेबल क्लॉथ से कैसे सजाएं?
आप डाइनिंग टेबल को सुंदर से सजाना चाहते हैं तो आप सही टेबल क्लॉथ को चुनें. टेबल क्लॉथ आपके टेबल को धूल और दाग-धब्बों से बचाता है और यह डाइनिंग टेबल को एक आकर्षक लुक भी देता है. आप रूम के हिसाब से टेबल क्लॉथ के रंग को चुनें.
कैंडल का इस्तेमाल कैसे करें?
रोशनी का सही इस्तेमाल कर के आप डाइनिंग टेबल का लुक बदल सकते हैं. डाइनिंग टेबल पर कैंडल का इस्तेमाल माहौल को पूरी तरह बदल सकता है. आप डिनर टाइम या किसी खास मौके पर कैंडल से टेबल को सजाएं.
टेबल के बीच में क्या रखें?
डाइनिंग टेबल को आकर्षक बनाना चाहते हैं तो टेबल के बीच में सुंदर डेकोरेशन को रखें. आप ताजे फूलों को फ्लावर पॉट में रखें. आप एक खूबसूरत बास्केट में फलों को रख सकते हैं. आप टेबल पर छोटे पौधे को भी रख सकते हैं. आप पीतल से बने शोपीस को भी रख सकते हैं.
टेबल के आसपास कैसी सजावट रखें?
आप सिर्फ टेबल ही नहीं आसपास के एरिया को भी सजाएं. आप दीवारों पर सुंदर पेंटिंग और फोटो फ्रेम को लगाएं. आप सुंदर लाइट से डाइनिंग एरिया को सजा सकते हैं. अगर टेबल के पास जगह है तो एक छोटी साइड टेबल या शेल्फ को रखें. इस पर आप शोपीस को रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Kids Room Decoration Ideas: बच्चे के कमरे को बनाएं सबसे खास, रूम को डेकोरेट के लिए ट्राई करें ये आइडियाज
यह भी पढ़ें- Decor Ideas: सजाएं अपने लिविंग रूम को कुछ खास अंदाज में, मेहमान देखकर रह जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










