ePaper

Latest Locket Trending Design: इस धनतेरस अपने परिवार को दें सोने के यूनिक लॉकेट, हर उम्र के लिए खास डिजाइन आइडिया

Updated at : 15 Oct 2025 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
family

family

Latest Locket Trending Design: इस दिवाली अगर धनतेरस के दिन अगर आप अपने परिवार को कुछ गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो, सबसे बेहतर ऑप्शन में सोने के लॉकेट हो सकते हैं. ये हल्के लॉकेट आपको पहनने में भी अच्छे लगेंगे और इसके साथ ही ये आप हमेशा अपने साथ रख सकते हैं. कई बार लोग डिजाइन को लेकर चिंता करते हैं कि किसके लिए कौन सी डिजाइन बनवाएं जो उनपर पूरी तरह से जचे.

विज्ञापन

Latest Locket Trending Design: इस दिवाली अगर धनतेरस के दिन अगर आप अपने परिवार को कुछ गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो, सबसे बेहतर ऑप्शन में सोने के लॉकेट हो सकते हैं. ये हल्के लॉकेट आपको पहनने में भी अच्छे लगेंगे और इसके साथ ही ये आप हमेशा अपने साथ रख सकते हैं. कई बार लोग डिजाइन को लेकर चिंता करते हैं कि  किसके लिए कौन सी डिजाइन बनवाएं जो उनपर पूरी तरह से जचे. ऐसे में अगर आप अपने परिवार के लिए कुछ बेहतरीन डिजाइन खोज रहे है तो ये आर्टिकल आपके लिए है. इस आर्टिकल में हम आपको बच्चे से लेकर बड़े तक सभी एक लिए कुछ यूनिक सोने के लॉकेट के डिजाइन के बारे में बताया रहे हैं. 

डेली ऑफिस जाने वालों पर कैसा लॉकेट अच्छा लगेगा?

अगर आपकी बहन या भतीजी हर रोज ऑफिस जाती है तो ये राउन्ड शेप का लॉकेट उन पर बहुत ज्यादा जचेगा. ये हल्का होता है और पहनने में भी इसे काफी आसानी होती है. 

simple locket
Simple locket

छोटे बच्चों कोई किस तरह का लॉकेट दिया जा सकता है?

छोटे बच्चों को आप फुट्प्रिन्ट वाले लॉकेट दे सकते हैं. ये लॉकेट बहुत ज्यादा क्यूट लगते हैं. इसे आप अपने अनुसार हल्का और छोटा बनवा सकते हैं ताकि बच्चों को इसे पहनने में कोई परेशानी न हो. 

footprint locket
Footprint locket

इस दिवाली पत्नी को कैसा लॉकेट दे सकते हैं?

एक पति अपनी पत्नी के लिए प्यार दिखने के लिए उसे एक दिल बना हुआ लॉकेट दे सकते हैं, जिसमें लाल रंग का एक पत्थर लगा हो. ये आपके प्यार को दर्शाता है और धनतेरस के दिन देने से ये और अच्छा लगेगा. 

heart shape locket
Heart shape locket

क्या नजर से बचाने के लिए भी कोई लॉकेट दिया जा सकता है?

हां, बिल्कुल अगर आपके बच्चों को नजर लगती है तो आप ये नजर बट्टु लॉकेट अपने बच्चों के गले में डाल सकते हैं, ये फैशन के नजरिए से भी खूबसूरत लगेगा और नजर भी नहीं  लगने देगा. 

evil eye locket
Evil eye locket

क्या सिम्पल डिजाइन में भी कोई लॉकेट बन सकता है?

हां, अगर आप चाहे तो हर दिन पहनने के लिए एक छोटा से फूल डिजाइन वाले लॉकेट को बनवा सकते हैं. ये काफी ज्यादा यूनिक और खूबसूरत लगेगा. 

flora locket
Flora locket

यह भी पढ़ें: How To Organize Wardrobe: अलमारी में रखे कपड़े आसानी से नहीं मिल पाते, तो इन आसान तरीकों से करें वार्डरोब को ऑर्गेनाइज

यह भी पढ़ें: Silver Payal Design: न्यूली मैरिड वुमन के लिए सिम्पल लेटेस्ट पायल डिजाइन – ये डिजाइन आपको जरूर पसंद आएंगे

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola