भीड़ में दिखना है सबसे अलग और एलिगेंट? फॉलो करें दीपिका पादुकोण के ये 7 फैशन सीक्रेट्स

Edited by Smita Dey
Updated:
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण की फोटो (Instagram)

Deepika Padukone 7 Fashion Secrets: भीड़ में सबसे अलग और एलिगेंट दिखना चाहती हैं. अपनाएं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के ये 7 आसान फैशन सीक्रेट्स और पाएं एक ग्रेसफुल लुक.

विज्ञापन

Deepika Padukone 7 Fashion Secrets: बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ यानी दीपिका पादुकोण न सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग बल्कि अपने कमाल के ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती हैं. रेड कारपेट हो, एयरपोर्ट लुक हो या फिर कोई ट्रेडिशनल फंक्शन, दीपिका का स्टाइल हमेशा ‘एलिगेंट’ और क्लासिक होता है. सबसे अच्छी बात यह है कि उनका फैशन ऐसा नहीं होता जिसे आम महिलाएं कॉपी न कर सकें. अगर आप भी भीड़ में सबसे अलग, ग्रेसफुल और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो दीपिका पादुकोण के ये 7 फैशन सीक्रेट्स आपके बहुत काम आ सकते हैं:

1. साड़ी और स्लीक बन का एवरग्रीन कॉम्बिनेशन

दीपिका को साड़ियों से बेहद प्यार है, खासकर कांजीवरम, सिल्क और सब्यसाची की डिजाइनर साड़ियां. उनका सबसे बड़ा स्टाइल सीक्रेट है साड़ी के साथ बालों का ‘स्लीक बन’ (नीट जूड़ा) बनाना. जब आप बालों को चिपकाकर जूड़ा बनाती हैं, तो आपका चेहरा साफ नजर आता है और साड़ी का बॉर्डर व ब्लाउज की डिजाइन अच्छे से हाइलाइट होती है. यह लुक हर उम्र की महिला पर खूब जचता है. 

PC: Instagram

2. ‘मोनोक्रोम’ लुक है सिंपल और क्लासी

मोनोक्रोम का मतलब होता है सिर से लेकर पैर तक एक ही रंग के कपड़े पहनना. दीपिका पादुकोण अक्सर सिंगल कलर के पैंट-सूट, को-ऑर्ड सेट्स या फिर कुर्ते में नजर आती हैं. एक ही रंग के कपड़े पहनने से आप लंबी और पतली दिखती हैं. अगर आपको समझ न आए कि क्या पहनना है, तो किसी भी एक अच्छे रंग (जैसे बेज, ब्लैक या ऑल-व्हाइट) का मोनोक्रोम लुक चुन लें. 

PC: Instagram

3. स्टेटमेंट इयररिंग्स से लुक में लगाएं चार चांद

दीपिका अपने आउटफिट्स के साथ बहुत ज्यादा ज्वेलरी नहीं लादतीं. वो या तो गले का हैवी चोकर पहनो या फिर सिर्फ बड़े स्टेटमेंट इयररिंग्स. अगर आपने एक खूबसूरत साड़ी या अनारकली पहनी है, तो गले को खाली छोड़कर सिर्फ बड़े और डिजाइनर झुमके पहनें. इससे पूरा ध्यान आपके चेहरे और इयररिंग्स पर जाता है. 

PC: Instagram

4. कंफर्ट ही असली फैशन है (Deepika Padukone 7 Fashion Secrets)

दीपिका का एयरपोर्ट लुक इसका सबसे बड़ा सबूत है. वह अक्सर ओवरसाइज्ड शर्ट्स, ढीली-ढाली डेनिम्स, लॉन्ग कोट्स और स्नीकर्स  में स्पॉट की जाती हैं. उनका मानना है कि आप जिस कपड़े में कंफर्टेबल नहीं हैं, उसमें कभी कॉन्फिडेंट नहीं दिख सकतीं. इसलिए फैशन के चक्कर में टाइट या असहज कपड़े चुनने से बचें. 

PC: Social Media

5. व्हाइट शर्ट और डेनिम की जादुई जोड़ी

हर लड़की के वॉर्डरोब में एक अच्छी फिटिंग वाली सफेद शर्ट और ब्लू जीन्स जरूर होनी चाहिए. दीपिका इस कॉम्बिनेशन को बेहद पसंद करती हैं. इसे आप कैजुअल मीटिंग, दोस्तों के साथ आउटिंग या ट्रैवलिंग के दौरान पहन सकती हैं. इसे थोड़ा और स्टाइलिश बनाने के लिए शर्ट के कफ्स को रोल कर लें और एक अच्छा सा वॉच या ब्रेसलेट पहनें. 

6. नो-मेकअप मेकअप लुक और डार्क लिपस्टिक

दीपिका का मेकअप हमेशा नेचुरल ग्लो पर फोकस करता है. वह हैवी फाउंडेशन की जगह ‘ड्यूई बेस’ पसंद करती हैं. उनका सीक्रेट है आंखों में हल्का मस्कारा, न्यूड आईशैडो और कभी-कभार बोल्ड लुक के लिए डार्क रेड या मरून लिपस्टिक. अगर आपका आउटफिट सिंपल है, तो एक डार्क लिपस्टिक आपके पूरे लुक को इंसटेंटली ग्लैम रस बना सकती है. 

PC: Instagram

7. पावर ड्रेसिंग के लिए ‘ब्लेजर’ का इस्तेमाल

चाहे कैजुअल टी-शर्ट हो या फॉर्मल ट्राउजर, दीपिका उसके ऊपर एक बढ़िया सा ब्लेजर या जैकेट कैरी करना नहीं भूलतीं. इसे ‘पावर ड्रेसिंग’ कहते हैं. एक सिंपल जीन्स और टॉप के ऊपर भी अगर आप एक अच्छा ब्लेजर डाल लेती हैं, तो आपका लुक तुरंत फॉर्मल और बेहद अट्रैक्टिव लगने लगता है. 

यह भी पढ़ें: हर कोई पूछेगा आपके ब्रेसलेट का नाम, डार्क ड्रेस के साथ ये डिजाइंस हैं परफेक्ट

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola