कटलेट बनाने का है मन, तो ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज 

Updated:
विज्ञापन
Cutlet Recipe Ideas

कटलेट रेसिपी आइडियाज (AI IMAGE)

Cutlet Recipe Ideas: आप इस आर्टिकल की मदद से स्नैक्स टाइम के लिए कटलेट बनाने की कुछ रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

Cutlet Recipe Ideas: शाम का समय होते ही हल्की-हल्की भूख लगने लगती है. इस दौरान हम अक्सर पकौड़े, समोसे और भी कई स्वादिष्ट स्नैक्स का आनंद लेना पसंद करते हैं. ऐसे में आप इस समय टेस्टी और क्रिस्पी कटलेट भी घर पर आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में कुछ आसान कटलेट रेसिपी आइडियाज, जिन्हें आप जल्दी तैयार कर सकते हैं और पूरे परिवार को सर्व कर सकते हैं. 

बीटरूट कटलेट करें ट्राई 

बीटरूट कटलेट बच्चों से लेकर बड़ों के लिए बेस्ट है. बीटरूट को उबालकर मैश करें, इसमें उबला हुआ आलू, हरी मिर्च, धनिया और अपने पसंद के मसाले डालें. इसे अच्छे से मिलाकर गोल-गोल कटलेट का आकार दें. इसे हल्के तेल में फ्राई करें और गरमा-गरम सर्व करें. इसे आप चटनी या सॉस के साथ परोस सकते हैं. 

आलू कटलेट बनाएं 

आलू से बना डिश हर किसी को पसंद होता है. आप आलू से टेस्टी कटलेट तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप उबले आलू को मैश करें, इसमें नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. अब इसे कटलेट का शेप दें और तेल में हल्का फ्राई करें. अब इसे एक प्लेट में निकालकर चटनी के साथ सर्व करें. 

पोहा कटलेट तैयार करें 

टी टाइम के समय पोहा कटलेट बनाना बेस्ट है. इसे बनाने के लिए आप पोहा को पानी में भिगोकर नरम करें, फिर इसमें उबला आलू, हरी मिर्च, धनिया और थोड़ा मसाला मिलाएं. इस मिश्रण से गोल कटलेट बनाएं और हल्के तेल में फ्राई करें. इसे आप हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं. 

मटर कटलेट बनाएं 

हरे मटर से बने कटलेट सर्दियों में खूब पसंद किए जाते हैं. इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मटर को उबालकर मैश करें, इसमें आलू, हरी मिर्च, धनिया और अपने पसंद के मसाले डालें. अब आप इसे कटलेट का आकार दें. फिर गर्म तेल में हल्का फ्राई करें. तैयार हुए कटलेट को हल्के स्नैक्स या टी-टाइम पर सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: घर पर ट्राई करें रेणुका सालुंके की बताई गोंद कतीरा स्ट्रॉबेरी शेक की रेसिपी

यह भी पढ़ें: मूंगफली खाना पसंद है, तो ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola