ePaper

Curd Facial: घर पर दही से करें फेशियल, चेहरे पर आएगा खोया हुआ ग्लो

Updated at : 08 Mar 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
Steam Facial

Steam Facial

Curd Facial : घर पर दही से फेशियल करके आप अपनी त्वचा को सैलून जैसी चमक और निखार दे सकती हैं.

विज्ञापन

Curd Facial: हर किसी की चाहत होती है कि उसकी त्वचा सुंदर, निखरी और बेदाग दिखे. इसके लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं. इसके साथ ही कई लोग पार्लर जाकर फेशियल भी करवाते हैं. फेशियल से चेहरे पर जमा गंदगी और डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं और त्वचा में निखार भी आता है. लेकिन पार्लर का फेशियल महंगा होने के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए हानिकारक भी हो सकता है.ऐसे में आप घर पर ही दही से फेशियल कर सकती हैं.

  • क्लींजिंग: फेशियल का पहला कदम क्लींजिंग होता है.आप दही का उपयोग फेस क्लींजर के तौर पर कर सकते हैं. इसके लिए 2 चम्मच गाढ़ा दही लेकर चेहरे पर लगाएं और 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. फिर चेहरे को पानी से धो लें. इससे आपकी त्वचा से गंदगी और डेड स्किन सेल्स हट जाएंगी और चेहरा पूरी तरह से साफ हो जाएगा.
  • स्क्रबिंग: फेस क्लींजिंग के बाद चेहरे की स्क्रबिंग की जाती है. इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें और उसमें 1 चम्मच कॉफी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें.फिर चेहरा धो लें. इससे आपकी त्वचा की गहरी सफाई होगी और डेड स्किन सेल्स हटेंगी. इसके अलावा, यह दाग-धब्बों को भी कम करने में मदद करेगा.
  • मसाज: स्क्रबिंग के बाद अगला स्टेप होता है मसाज करना. इसके लिए 2 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच विटामिन ई ऑयल को एक कटोरी में मिला लें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. फिर पानी से चेहरा धो लें. इससे त्वचा मुलायम, चमकदार और निखरी हुई दिखेगी और त्वचा की रंगत भी बेहतर होगी.

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Also Read : 15 Minute Glow Face Pack: घर पर बनाएं यह सीक्रेट फेस पैक, 15 मिनट में मिलेगा पार्लर जैसा निखार

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola